मण्डलायुक्त ने जनसुनवाई के दौरान कई शिकायतों का कराया समाधान
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हल्द्वानी-आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई में नगर निगम में सफाई व्यवस्था,भूमि विवाद,खेती पर जबरन कब्जा करने,मुआवजा दिलाने,इंश्योरेंश की धनराशि ठगी करने,ग्राम बजून में सडक निर्माण के सम्बन्ध में,सेवा निवृत्त कर्मचारी को सेवायोजकों का लाभ दिलाने आदि के सम्बन्ध में समस्यायें आई आयुक्त ने अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर किया।
जनसुनवाई में कुछ वार्ड के लोगों द्वारा सफाई व्यवस्था कराने के अनुरोध पर आयुक्त ने नगर आयुक्त निर्देश दिए कि सभी वार्डों में तैनात स्वच्छकों(सफाई कर्मियों) की नियमित उपस्थिति का आंकलन कराया जाए।उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जो भी सफाई कर्मचारी अपने निर्धारित वार्ड से अनुपस्थित पाए जाते हैं,उनके विरुद्ध तत्काल प्रभाव से नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा इस हेतु नियमित चैंकिग अभियान चलाया जाए।निजी अमीनों द्वारा मौके पर जाकर भूमि की पैमाइश किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं ।राधिका देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि निजी अमीन द्वारा उनकी पैतृक संपत्ति का बंटवारा सही ढंग से नहीं किया गया।आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आम जनमानस से अपील की है कि वे अपनी भूमि की पैमाइश केवल सरकारी अमीन से ही कराएं। आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भी प्राइवेट अमीन किसी निजी भूमि का सीमांकन करते हुए स्थल पर पाया जाता है,तो संबंधित अमीन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।दमुवांढूगा निवासी प्रेमा देवी ने बताया कि उन्होने दमुवांढूगा क्षेत्र में एक कमरा 4लाख रूपये में लिया लेकिन भवन स्वामी द्वारा ना ही चार लाख दिये और ना ही भवन दिया।आयुक्त ने विक्रेता को कार्यालय में तबल कर दोनो पक्षों को सुनने के बाद समझौते के तहत विक्रेता को चार लाख वापस करने के निर्देश दिये विक्रेता द्वारा बताया गया कि तय समयसीमा के भीतर धनराशि वापस कर दी जायेगी।जनसुनवाई में मुनश्यारी के लोगों द्वारा वन पंचायत गठन,गोदावरी देवी ने धनराशि वापस दिलाने,सेवानिवृत्त कर्मचारी मदन सिंह बिष्ट ने सेवायोजकों का भुगतान कराने,सरस्वती कबडवाल ने भूमि के बंटवारे में तारबाड लगाने से रोके जाने के सम्बन्ध में शिकायत की।आयुक्त द्वारा कैम्प कार्यालय में सभी लोगों की समस्यायें को सुना और मौके पर समधान किया।

0 टिप्पणियाँ