Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की 17.38 करोड की वित्तीय स्वीकृति

 मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की 17.38 करोड की वित्तीय स्वीकृति

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न घोषणाओं के क्रियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।इनमें मेला स्थल एवं मंदिरों का सौंदर्यीकरण,हेलीपैड निर्माण,सड़क एवं पुलों का सुधारीकरण,सीसी एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण,सिंचाई गूल तथा सुरक्षात्मक कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा चम्पावत विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत कठाड़ कमेला के मुख्य मार्गों पर सीसी टाइल्स एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण हेतु 55.16 लाख,जनपद देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड संख्या-9आर्यनगर की आंतरिक सड़कों एवं नालियों के निर्माण तथा विभिन्न स्थानों पर सुरक्षात्मक कार्यों हेतु 56.76लाख तथा जनपद ऊधमसिंह नगर के गदरपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत गणेशपुर से लंकुरा बाजावाला होते हुए रमपुरकाजी तक मार्ग का बीएम/एसडीबीसी द्वारा सुदृढ़ीकरण किए जाने हेतु 242.38लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत सीसी मार्ग एवं इंटरलॉकिंग रोड निर्माण हेतु कुल 249.32लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 161.20लाख,जनपद देहरादून के डोईवाला विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत वन विभाग के थानों रेंज के अंतर्गत जॉलीग्रांट सैंज चौकी से जुड्डी गांव होते हुए कालूवाला को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण हेतु 98.75लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 59.25लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत रसैपाटा में पौराणिक भगवती मंदिर के सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु 59.57लाख,जनपद रुद्रप्रयाग के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत सिल्ला बामण गांव स्थित साणेश्वर मंदिर, सिद्धपीठ आशुतोष महादेव,तुंगेश्वर महादेव मंदिर फलासी एवं महड़ महादेव मंदिर महड़गांव के सौंदर्यीकरण हेतु 49.94 लाख,चम्पावत विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत ढकना बडोला में श्री ऐड़ी ब्यानधुरा भूमिया मेला स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु 109.88लाख,जनपद चमोली के कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत उत्तराखंड के एकमात्र दानवीर कर्ण के मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु 99.71लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 59.82लाख तथा टिहरी विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत नई टिहरी के बौराड़ी स्थित नवदुर्गा मंदिर की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण किए जाने हेतु 100लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 60लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उत्तरकाशी के पुरोला विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत विकासखंड मोरी के ग्राम फिताड़ी में हेलीपैड निर्माण हेतु 107.98लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कारगी चौक में जाट भवन निर्माण हेतु अवशेष धनराशि 125लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर के किच्छा विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर की अवशेष सड़कों के सुधार हेतु 422.11लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर किया गहरा दुःख व्यक्त