Ticker

6/recent/ticker-posts

कृषक गौ-आधारित प्राकृतिक खेती को दें बढावा - बृजेश सिंह

 कृषक गौ-आधारित प्राकृतिक खेती को दें बढावा - बृजेश सिंह

माननीय स्व॰ चौ॰ चरण सिंह भूतपूर्व प्रधान मंत्री जी के जन्म दिवस को ‘‘किसान सम्मान दिवस’’ के रूप में राजकीय आई0टी0आई0 मैदान में कृषक चौ0 कुलवीर सिंह ग्राम तीतरों की अध्यक्षता में मनाया गया। 

किसान सम्मान दिवस के साथ आत्मा योजनान्तर्गत कृषि प्रदर्शनी एवं किसान गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित विभागों के बीज, कृषि यत्रों, कृषि रक्षा रसायनों, उद्यान, गन्ना, पशुपालन आदि प्रदर्शनी के 16 स्टॉल लगाये गये।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री, लोक निर्माण विभाग, उ0प्र0 शासन कुवंर बृजेश सिंह जी, विशिष्ट अतिथि माननीय राज्य मंत्री, संसदीय कार्य एवं उ0प्र0 शासन औद्योगिक विकास श्री जसवंत सिंह सैनी एवं मा0 विधायक रामपुर मनिहारन श्री देवेन्द्र निम द्वारा द्वारा किसान सम्मान हेतु चयनित किसानों को प्रमाण-पत्र, शॉल देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग कुवंर बृजेश सिंह द्वारा स्व0 चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि सरकार की सभी योजनाएं जैसे किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड आदि का लाभ कृषकों को मिल रहा है। साथ ही बिजली की सप्लाई बहुत अच्छी मिल रही है। उनके द्वारा कृषकों को गौ-आधारित प्राकृतिक खेती करने हेतु प्रेरित किया साथ ही प्राकृतिक खेती करने हेतु अपील भी की। उन्होने जानकारी दी कि वर्तमान सरकार के प्रयास से बन्द पडी चीनी मीलों को चलाने का कार्य किया गया है।

विशिष्ट अतिथि माननीय श्री जसवंत सिंह सैनी द्वारा किसानों को सम्बोधित किया गया। उन्होने स्व0 चौधरी चरण सिहं जी के जीवन के बारे में चर्चा करते हुये सरकार वर्ष 2017 से सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया, साथ सरकार द्वारा किसानो के हित में चलाई जा रही योजनाओं पर देय अनुदान प्राप्त करने हेतु एवं आय बढाने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध योजनाओं का लाभ उठाने की किसानों से अपील की।

मा0 विधायक श्री देवेन्द्र निम के द्वारा कृषकों को सम्बोधित किया गया एवं सम्मानित होने वाले सभी किसानों को बधाई दी। उन्होने बताया कि सरकार लगातार कृषकों के हित में कार्य कर रही है एवं बताया कि सम्मानित होने वाले किसानों से कृषि तकनीकी जानकारी प्राप्त कर अन्य किसान भी अधिक उत्पादन प्राप्त करे। 

उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार द्वारा स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये बताया कि किसान सम्मान दिवस के अवसर पर जनपद में उच्चतम उत्पादकता प्राप्त करने वाले एवं विशिष्ट कार्य करने वाले कृषि विभाग के द्वारा कुल 50 कृषकों को सम्मानित किया जायेगा इसके अतिरिक्त पशुपालन, मत्स्य एवं गन्ना विभाग में उच्चतम उत्पादकता प्राप्त करने वाले एवं विशिष्ट कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित किया जायेगा। 

कृषि विभाग के द्वारा लेखराज ग्राम नौरगंपुर, राजकुमार ग्राम आभा, सुशील कुमार ग्राम फैजाबाद, भगवानदास ग्राम पहॉसू, इसम सिंह ग्राम रोगला हथौली, दलजीत सिंह ग्राम रत्नाखेडी, कुलबीर सिंह ग्राम कराैंदी, जसबीर सिंह ग्राम रोगला हथौली, श्री दीपक कुमार ग्राम फतेहचन्दपुर, श्री अशोक कुमार ग्राम आमकी दीपचन्दपुर एवं विकास खण्ड स्तर पर राकेश सिंह ग्राम रणखण्डी, जनकवीर ग्राम चौन्दाहेडी, राकेश कुमार ग्राम रामपुर देहात, धीर सिंह ग्राम घाटहेडा, विजयपाल सिंह भाबसी रायपुर, यशपाल सिंह ग्राम कलसी, कुलबीर सिंह ग्राम तीतरो देहात, सुभाष ग्राम सुखेडी, जनेश्वर ग्राम टिडौली, सुधीर ग्राम बिडवी, राजकुमार ग्राम नयागांव उर्फ नयाबांस, आकाश चौधरी ग्राम नगली महनाज, सतेन्द्र कुमार ग्राम गांगनौली आदि 40 कृषकों को सम्मानित किया गया।

गन्ना विभाग के द्वारा कमल सिंह ग्राम महेशपुर, बलीराम ग्राम माण्डेबांस, ब्रहमपाल सिंह ग्राम चौरा मण्डी, सुरेश कुमार ग्राम हसनपुर, देवेन्द्र कुमार ग्राम दीनारपुर, रविन्द्र ग्राम कुरडी, जावेद ग्राम दूधगढ, राजेन्द्र कुमार ग्राम धारकी, शिचंद शर्मा ग्राम भलस्वा, प्रताप सिंह ग्राम चन्देना कोली, अजित सिंह ग्राम दीवालहेडी। पशुपालन विभाग - मुकेश कुमार सैदपुरा, नाथीराम ग्राम खडखडी, उधल सिंह ग्राम सालियर, आदित्य चौहान कालूवाला पहाडीपुर, अमरनाथ ग्राम चकवाली, शिक्षा देवी ग्राम लखनौती कला, राजकुमार ग्राम मानकपुर, श्याम सिंह ग्राम कांसेपुर, बसन्त सहरावत टिकरौल, शो सिंह ग्राम कांजीबांस, राजकुमार सरूरपुर तगा को सम्मानित किया गया। 

संयुक्त कृषि निदंेशक डा0 वीरेन्द्र कुमार द्वारा सभी कृषकों को बधाई दी तथा कार्यक्रम कें अध्यक्ष चौ0 कुलवीर सिंह ग्राम तीतरो के सभी को सम्बोधित करते हुये प्राकृतिक खेती को अपनाने की अपील की। श्री धीरज कुमार सिंह जिला कृषि अधिकारी के द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। 

इस अवसर पर प्रतिनिधि मा0 विधायक नकुड श्री विकेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष श्री अजित सिंह राणा, जिला महामंत्री श्री बिजेन्द्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख गंगोह श्री दिनेश चौधरी, ब्लॉक प्रमुख देवबन्द श्री विजय त्यागी, संयुक्त कृषि निदंेशक डा0 वीरेन्द्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी श्री धीरज कुमार सिंह सहित अन्य जनपदीय अधिकारियों तथा लगभग 600 कृषकों  द्वारा प्रतिभाग किया गया।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले के कार्यक्रमों की श्रंखला में हुआ कव्वाली का महामुकाबला