आईआईए कार्यालय में 74 वाँ गत्रतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया
सहारनपुर-इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन सहारनपुर चैप्टर के कार्यालय पर 74 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर०के० सिघंल, आर०के०धवन, चैप्टर सचिव प्रियेश गर्ग, कोषाध्यक्ष सुनील सैनी द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय गान गाया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस शुभ अवसर पर उपस्थित सदस्यों द्वारा देशभक्ति गीत गाये और सभी ने भारत माता के जयघोष के नारे लगाते हुए आजादी के लिए अपने प्राणों का न्योछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों एवं भारतीय संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर जी को नमन किया गया।
चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना ने सर्वप्रथम अपने सम्बोधन में उपस्थित सदस्यो को 74 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं नमन करता हूँ अपने स्वतन्त्रता सेनानियों, वीर शहीदों को जिनके बलिदान से हमे आजादी मिली साथ ही नमन करता हूँ डा० भीमराव अम्बेडकर जी को जो भारतीय सविधान के रचयिता है और आभार प्रकट करता हूँ अपनी सेना को जिनकी वजह से हम लोग अपने घरों में सुरक्षित है। साथियो जिस तरह हमारी सेना देश की सीमाओं की प्रहरी है उसी प्रकार एमएसएमई सेक्टर भी देश की अर्थव्यवस्था की रीड़ की हड्डी है। देश वही सुरक्षित है जिसकी सीमाएँ सुरक्षित है जो आर्थिक रूप मजबूत है। जैसे हमारी सेनाएं अपना कर्तव्य निभा रही है इसी तरह हम सब उद्यमियों को अपना कर्तव्य निभाते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। जिस तरह हमारो देश तेजी से तरक्की कर रहा है आशा है कि आने वाला युग हमारे देश के लिए स्वर्णीय युग होगा।ध्वजारोहन कार्यक्रम में अशोक गांधी, मण्डलीय सचिव अशोक छाबडा, अनूप खन्ना, सतीश अरोडा, सुषमा बजाज, विनय दहूजा, परमजीत सिंह, अरविन्द खन्ना, मदन लाल अरोड़ा, दर्शन कुमार गुप्ता, अनिल कुमार अग्रवाल, संजय कुमार, योगेश कुमार, संजय गर्ग ऋषि मनचंदा, राजेश गुप्ता, आशीष मिगलानी, विकास मलिक, मौ० गुलबशेर, सुरेन्द्र मोहन कालड़ा, संदीप त्यागी, पंकज गोयल, बलवीर छाबडा, सुनील अरोड़ा, मनमोहन सिंह आदि के अलावा लगभग 60 सदस्यगण उपस्थित रहें।
रिपोर्ट -अमान उल्ला खान
0 टिप्पणियाँ