Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस जिला एवं महानगर कार्यालयों पर ध्वजारोहण

 कांग्रेस जिला एवं महानगर कार्यालयों पर ध्वजारोहण 

सहारनपुर-आज 74वें गणतंत्र दिवस पर जिला एवं महानगर कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया I कांग्रेसजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस की बधाई दी I जिलाध्यक्ष चौ.मुजफ्फर अली ने जिला मुख्यालय और महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने महानगर कार्यालय पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी I कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम से हुआ I  इस अवसर पर सभी को देश में लोकतंत्र की रक्षा हेतु प्रतिबद्धता एवं समर्पण की शपथ दिलाई गई I  गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जनपद में कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी "हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान की भी शुरुआत की I

इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए देश के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सहित आजादी के संघर्ष में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया I चौधरी मुजफ्फर ने कहा भारतीय लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, यह हम सभी के लिए गौरव और सम्मान की बात है I चौधरी मुजफ्फरनगर  ने कहा कि आज हम समस्त कांग्रेसजन देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति वचनबद्ध है और इसकी रक्षा के लिए हमें अपना सर्वस्व न्योछावर करने हेतु तत्पर रहना चाहिए I चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि देश में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर भाजपा सरकारों द्वारा संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है I मुजफ्फर ने कहा कि सरकार की इन संविधान,लोकतंत्र विरोधी, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भेदभाव की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हुए ही हमारे नेता राहुल गांधी ने "भारत जोड़ो यात्रा" के माध्यम से पूरे देश में जन-जागरण का ऐतिहासिक अभियान  चलाकर 3500 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा की है I गणतंत्र दिवस के मौके पर उपस्थित कांग्रेसजनों में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, कांग्रेस नेत्री उमा भूषण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता काजी शौकत हुसैन, वरिष्ठ नेता व पूर्व आई.एफ. एस. सत्येंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव सोनू पठान, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरेशी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, बीरसेन उपाध्याय, अक्षय चौधरी, सतपाल बर्मन, नसीब खान, इसरार मलिक, राकेश वर्मा, जमाल अहमद, इकबाल अहमद मंसूरी, शहनाज बेगम, सलमान अहमद, गुलशेर अल्वी, इमराना बेगम, आरिफ मंसूरी, अश्वनी शर्मा, प्रवीण सैनी, सचिन कुमार, मोहम्मद सादिक  आदि उपस्थित रहे I


रिपोर्ट -अमान उल्ला खान



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

डॉ. शाज़िया नाज़ बनीं जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष, देवबंद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई