Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रेस एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने संकल्प नैब को बनाया उत्तर प्रदेश अध्यक्ष

प्रेस एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने संकल्प नैब को बनाया उत्तर प्रदेश अध्यक्ष

सहारनपुर-'प्रेस एसोसिएशन ऑफ इंडिया' के राष्ट्रीय अध्यक्ष इफ्तिखार त्यागी ने सहारनपुर निवासी संकल्प नैब को उत्तर प्रदेश राज्य का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए उनसे संगठन की गरिमा नुसार कार्य करते हुए निर्देशो के अनुसरण करने के निर्देश दिये हैं। 


सहारनपुर में विगत 5 दशकों से पत्रकारिता के मूल्यों को सहेजे एवं जनहित तथा शासन-प्रशासन में समन्वय स्थापित करने और संघर्ष करने वाले पत्रकार परिवार के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द नैब के पुत्र तथा राष्ट्रीय अंग्रेज़ी दैनिक के प्रतिनिधि पत्रकार संकल्प नैब जो पूर्व में सहारनपुर में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश  के जिलाध्यक्ष पद का दायित्व भी निर्वहन करते रहे हैं और अब उन्हें मिले इस नए दायित्व पर पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गयी है और उन्हें पत्रकारों ने व्यक्तिगत रूप से तथा दूरभाष पर बधाई दी है। 'प्रेस एसोसिएशन ऑफ इंडिया' के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संकल्प नैब ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष इफ्तिखार त्यागी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने एवं  शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए उत्तर प्रदेश में जिला स्तर पर भी गठन किये जाने की बात कही है। साथ ही यह भी आश्वासन दिया है कि वह अन्य वरिष्ठ पत्रकारों से परामर्श करते हुए पत्रकारों के उन्नयन हेतु राज्य स्तर पर कार्यवाही कराने में कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे तथा पत्रकारों की पुरानी लंबित मांगो को पूरा करने के लिए शासन स्तर पर मुहिम चलाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

डॉ. शाज़िया नाज़ बनीं जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष, देवबंद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई