Ticker

6/recent/ticker-posts

जिपं की बैठक में 2023-24 वित्तीय वर्ष का 140.28 करोड़ रुपए का वार्षिक बजट पारित

 जिपं की बैठक में 2023-24 वित्तीय वर्ष का 140.28 करोड़ रुपए का वार्षिक बजट पारित

सहारनपुर- जिला पंचायत की बोर्ड बोर्ड बैठक में 2023-24 वित्तीय वर्ष का 140.28 करोड़ रुपए का वार्षिक बजट पारित हुआ। वहीं बैठक में 2022-23 का 201 करोड़ रुपए का पुनरीक्षित बजट का अनुमोदन किया गया। इसमें गत वर्ष के अवशेष 77.82 करोड़ रुपए शामिल है। साथ ही 42.50 करोड़ रुपए शासन से अनुदान के रूप में मिलने की उम्मीद है।

जिला पंचायत सभागार में चेयरमैन मांगे राम वर्मा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में अगले वित्तीय वर्ष 2023-24 का 140.28 करोड़ रुपए का बजट पास किया गया। बैठक में 16 प्रस्ताव पास हुए। जिनमें से प्रस्ताव तीन और 10 में ठेकेदारों की सूची मांगी गई है। बैठक 1 घंटे 24 मिनट चली। जिला पंचायत सदस्यों ने कई प्रस्तावों को लेकर नोकझोंक भी की। बैठक की वीडियो ग्राफी कराई गई।बैठक में 28 अप्रैल 2022 की कार्रवाई की पुष्टि पर विचार। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 का पुनरीक्षित एवं आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 के मूल बजट की स्वीकृति पर विचार। वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राप्त होने वाली विभिन्न अनुदानों की धनराशि के सापेक्ष वर्ष 2023-24 की वार्षिक कार्य योजना तैयार करने पर विचार। वर्ष 2022-23 एवं वर्ष 2023-24 की प्रस्तावित कर निर्धारण सूची को स्वीकृति पर विचार, जिला हरिद्वार एवं उत्तराखंड के अलग होने के बाद नई सीमाओं को निर्धारित करने और सीमाओं में पशु प्रवेश अनुज्ञा शुल्क वसूली संबंधी नियम बनाने एवं जिला सहारनपुर की सीमाओं का उल्लेख करते हुए नवीन उपविधियों बनाए जाने पर विचार। ग्रामीण क्षेत्रों में भी किराए का कार्य करने वाले तागा, ई-रिक्शा, बोगी, नेहा रेहड़ी, मैजिक पिकअप ट्रैक्टर ट्राली ट्रक आदि पर सालाना प्लेट, स्टिकर लगाने के नियम पर विचार।सहारनपुर के ग्रामीण क्षेत्र में जमीन-जायदाद खरीदने व बेचने के व्यवसाय में लगे व्यक्ति व फर्म कंपनी, प्रॉपर्टी डीलर (एजेंट) आदि तथा बैंकर फर्म, फाइनेंसर को नियंत्रित करने के नियम बनाने पर विचार। शासनादेश के अनुसार 3 अगस्त 2022 को सहारनपुर के गांव भारीदीनदारपुर में चलने वाली गोशाला के लिए कैटिल कैचर खरीदने की स्वीकृति पर विचार।विगत 01 जुलाई 2021 के बाद निर्माण कार्यों के कराए गए समस्त टैंडरों के कार्याेत्तर स्वीकृति पर विचार। पुराने एवं नए ठेकेदार जो वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में पंजीकृत हुए है, उनकी कार्याेत्तर स्वीकृति पर विचार शासनादेश संख्या 1092 (1)/23-02-2011, दिनांक 04 नवंबर 2018 में सहारनपुर के ग्रामीण क्षेत्र की 23 सड़कें, जो आबादी से बाहर ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा बनाई गई थी, को अध्यक्ष द्वारा दी गई स्वीकृति को जिला पंचायत को हस्तांतरित करने के कार्याेत्तर अनुमोदन पर विचार। 2022-23 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अंतर्गत अन्य विभागों द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2022-23 के लिए 295.183 लाख रुपए के अधिक के लेबर बजट के अनुमोदन पर विचार। 2022-23 के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 के 8023.71 लाख रुपए के श्रम बजट के अनुमोदन पर विचार। 8 जुलाई 2022 के कार्य में कावड़ यात्रा को सुलभ सुगम सुरक्षित बनाए जाने को जिला पंचायत सहारनपुर द्वारा कांवड़ यात्रा 2022 में ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैक्स बोर्ड, बैरिकेडिंग, स्वागत द्वार, विद्युत व्यवस्था की गई। जिसमें 25,05,324 रुपए का व्यय हुआ है, की कार्याेत्तर स्वीकृति एवं वर्ष 20023-24 के लिए 30,00,000 रुपए की स्वीकृति पर विचार। जिला पंचायत द्वारा कराए गए पुराने एवं नए कार्य, जो 18 जुलाई 2022 के बाद पूरे हुए है। उनका 6 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी की धनराशि की स्वीकृति पर विचार।सहारनपुर में जिला पंचायत की बोर्ड बोर्ड बैठक में 2023-24 वित्तीय वर्ष का 140.28 करोड़ रुपए का वार्षिक बजट पारित हुआ। वहीं बैठक में 2022-23 का 201 करोड़ रुपए का पुनरीक्षित बजट का अनुमोदन किया गया। इसमें गत वर्ष के अवशेष 77.82 करोड़ रुपए शामिल है। साथ ही 42.50 करोड़ रुपए शासन से अनुदान के रूप में मिलने की उम्मीद है।


 रिपोर्ट-अमान उल्ला खान 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

देवबंद में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन، राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने किया मार्गदर्शन