व्यापार मंडल ने रंग गुलाल तथा फूलों से होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया
नकुड- व्यापार मंडल के होली मिलन कार्यक्रम में रंग गुलाल तथा फूलों से होली खेलकर होली का त्योहार पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सोमवार को यहां जैन धर्मशाला में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक मुकेश चौधरी ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का त्योहार है, इसे हम सबको मिलजुलकर मनाना चाहिए। साथ ही द्वेष भावना को छोड़कर इस दिन सभी को एक साथ मिलकर अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम में पहुंचे व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री जसवंत बत्रा एवं सहारनपुर मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने होली के इस अवसर पर अपनी कविता और चुटकुलों से माहौल को और भी रंगीन कर दिया। जिससे वहां उपस्थित श्रोतागण ठहाके लगाने लगे। उन्होंने सभी को होली की बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश समिति के सदस्य मास्टर पवन सिंह राठौर ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, पूर्व चेयरमैन धनीराम सैनी, मोहित सैनी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष नरेश गोयल, मनोज धनगर, विकास शर्मा, संजय चौधरी, राजीव त्यागी, निवर्तमान सभासद विपुल गुप्ता, अमित कपिल, त्रिलोकचंद, महेश कुमार मुनेश कुमार राजीव नामदेव, रजनीश नामदेव सचिन शर्मा आदि ने भी होली के अवसर पर शुभकामनाएं दी। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल एवं जिला उपाध्यक्ष मनोज गोयल ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए होली की बधाई दी।कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिला मंत्री धीरज सिंघल, नगर अध्यक्ष सतीश सिंघल महामंत्री पंकज जैन कोषाध्यक्ष राजेश जैन राजू, उपाध्यक्ष प्रभारी रामनाथ कश्यप, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सेन, उपाध्यक्ष अमरीश गुप्ता, धारा सिंह कश्यप, सोहित मित्तल, अंकित नामदेव, मनोज मित्तल, सुभाष उपाध्याय, बालेश गोयल ,नगर मीडिया प्रभारी अरुण धनगर, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष आलोक जैन, रविंदर धीमान, विजय त्यागी, हरीश गर्ग, राहुल धीमान, मनीष नामदेव नीरज नामदेव, अरविंद नामदेव, व्यापार मंडल के नगर संयोजक संदीप चौधरी, इशु भारद्वाज, कुलदीप सिंघल, इरफान निजामी, गफ्फार निजामी, आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सक ड़ा0 अनिल प्रकाश जैन तथा संचालन राजन शर्मा ने किया।
रिपोर्ट- नदीम निजामी

0 टिप्पणियाँ