सपा या कांग्रेस,सहारनपुर संसदीय सीट को लेकर सस्पेंस बरकरार?
सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधान सभा में सपा का उमदा प्रदर्शन बनेगा दावेदारी की मुख्य वजह
इंडिया गठबंधन के दोनो ही दल जता रहे हैं अपनी अपनी दावेदारी
रिपोर्ट-अमित मोनू यादव
सहारनपुर-लोकसभा चुनावों को लेकर इंडिया गठबंधन के घटक दलों की देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश को लेकर एक एक सीट पर माथापच्ची जारी है।
बीते दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी के बीच सात सीटों पर आपसी सहमति बनती जरूर दिखाई दी।मगर किस सीट पर कौन लड़ेगा इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। इसी बीच समाजवादी पार्टी द्वारा कांग्रेस को यूपी में 11 सीटें देने की बात सूत्रों से मीडिया में आने लगी। हालाकि दोनो पार्टी की ओर से इस बात पर भी कोई आधिकारिक घोषणा नही हुई। उधर कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सीट शेयरिंग पर अभी समाजवादी से साकारात्मक बातचीत जारी है तथा कांग्रेस 22 सीटों पर दावेदारी कर रही है,जिसे उसने 2009 के लोक सभा चुनावों में जीती थी। कांग्रेस के सूत्रो ने आगे बताया कि सीटों के तालमेल को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। बात करे सहारनपुर लोकसभा सीट की तो इस पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही अपनी अपनी दावेदारी जता रहे है।समाजवादी पार्टी ने बीते विधानसभा चुनावों में जिला सहारनपुर में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने दो विधायकों को निर्वाचित करवाया था।
दूसरी तरफ महानगर सहारनपुर ,देवबंद ,और रामपुर मनिहारन सीट की पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था। ये पांचों विधानसभा की सीटें सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र बनाती है ऐसे में समाजवादी पार्टी इस सीट को अपने पास रखने की बड़ी वजह और कारण दोनो है। दूसरी ओर कांग्रेस का सहारनपुर विधान सभा चुनावो में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा और अधिकांश सीटों पर वो अपनी जमानत तक नहीं बचा पाई थी। इन सारी परिस्थितियो को देखते हुए सपा की सहारनपुर लोकसभा सीट पर दावेदारी काफी मजबूत माने जा रही है। आपको बता चले कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की अगुवाई समाजवादी पार्टी कर रही है और ऐसे सहारनपुर सीट समाजवादी पार्टी के खाते में ही जाती दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि जनपद में बीते दो दिनों से सहारनपुर लोकसभा सीट को अपनी झोली में आने की खबरों को दोनो पार्टी के समर्थक अपने अपने हिसाब से गणित बैठाते मशगूल जरूर दिखाई दे रहे। बहराल भविष्य के गर्भ में क्या छिपा है ये तो आने वाला वक्त ही बेहतर बता पाएगा,मगर पाश्चिम यूपी की इस महत्वपूर्ण सीट को लेकर चर्चाओं का बाज़ार सर्द मौसम में भी गर्म है।


0 टिप्पणियाँ