रामपुर मनिहारान में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर निकाली गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा
रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक
रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद व जिला अध्यक्ष मुज़फ्फर अली तोमर के नेतृत्व में नगर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई। यात्रा हाथी गेट से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए ईदगाह बाईपास पर समाप्त हुई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली तोमर ने बताया कि देश में कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो न्याया यात्रा निकाली जा रही है।इस यात्रा का उद्देश्य संपूर्ण देश में मोहब्बत का पैगाम व न्याय का संदेश देना है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी द्वारा मणिपुर से मुंबई तक की जा रही 6700 किलोमीटर की यात्रा के समर्थन में आज यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई है।पूर्व विधायक इमरान मसूद ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जन-जन को जोड़कर कांग्रेस हित मे कार्य करने व पार्टी को मजबूत बनाने का आवाहन किया।इस दौरान सत्य संयम भुर्यांन,आबिद हसन,काजी अब्दुल बासित,कांग्रेस नगर अध्यक्ष अज़ीम मलिक,सभासद नदीम अहमद,राशिद मलिक,अंकित कश्यप,इनाम उर्फ सादी,नसीम भारती,फिरोज बहादुर,मुकर्रम क़ुरैशी आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ