75 वे गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड में सलामी के उपरांत हुआ ध्वजारोहण
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान/अनूप धीमान
सहारनपुर-आज 75 वे गणतंत्र दिवस के मोके पर पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड में पंहुचे उच्च शिक्षा,विज्ञान एवम प्रोधौगिकी विभागीय मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा ध्वजारोहण रोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई,इस मोके पर पुलिस के जांबाज सिपाहियों ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की सुरक्षा का संकल्प लिया।और यही नही इस मोके पर मंत्री योगेंद्र उपाध्याय द्वारा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की और से एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।जबकि पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक एवम महिला आरक्षी सरिता शर्मा को शोर्य के आधार प्रशंसा चिन्ह सिल्वर से सम्मानित किया गया।और यही नहीं अनेक पुलिस अधिकारियों एवम कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों को लेकर प्रशस्ति पत्र एवम पुलिस पदक देकर सम्मानित किया गया।
इस मोके पर नीर डांस एकेडमी,केएलजी पब्लिक स्कूल,एसीएमई ग्लोबल स्कूल एवम दिगम्बर जैन इंटर कालेज के बच्चों देश के ऊपर अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए यहां आये दर्शको का मन मोह लिया,बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया,जिसे यहां उपस्थित मुख्य अतिथि/अधिकारियों सहित दर्शकों ने काफी सराहा।जबकि बाद में इन्हीं बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवम पुरूस्कार देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत मुख्य अतिथि योगेन्द्र उपाध्याय,पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी,मण्डल आयुक्त हरिकेश भास्कर,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ,विपिन ताड़ा, जिलाधिकारी डाॅ,दिनेश चन्द्र,जिला जज श्रीमति बबीता रानी,पुलिस अधीक्षक यातायात सिद्धार्थ वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक एवम पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन सहित अनेक राजपत्रित अधिकारी/कर्मचारी भी मोजूद रहे,जिन्हो यहां उपस्थित सभी दर्शकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।इस मोके पर मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व सभी पुलिस एवम प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई एवं समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखण्डता बनाये रखने के लिए शपथ दिलायी गयी,तथा सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियो को पुलिस पदक/प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

0 टिप्पणियाँ