पद्मश्री सेठपाल व अंतर्राष्ट्री जूडो रेफरी दीपक गुप्ता निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर
प्रगतिशील किसान सेठपाल को कृषि क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा भी उन्हें वर्ष 2012, वर्ष 2014 और वर्ष 2020 में विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। पद्मश्री सेठपाल खेती के अवशेष जलाने के प्रबल विरोधी हैं। किसानों को खेती के नये गुर सिखाते हुए वे किसानों को यह भी समझाते है कि फसल अवशेष उनके खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में किस तरह सहायक हैं। सेठपाल किसानों को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छता के लिए भी प्रेरित करते हैं।
निगम के दूसरे स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर दीपक गुप्ता जूडो के अंतराष्ट्रीय रेफरी है। गत वर्ष उन्होंने निगम के ब्रांड एम्बेसडर के रुप में विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए अपना परिवेश स्वच्छ रखने के लिए जागरुक किया है। दीपक गुप्ता देश की 60 बड़ी जूडो प्रतियोगिताओं के अलावा तुर्की में जूडो वर्ल्ड कप, कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप, आल जापान जूडो चैंपियनशिप, एशियाई गेम्स, अजरबैजान में वर्ल्ड चैंपियनशिप तथा मिस्र की राजधानाी काहिरा व उज्बेकिस्तान आदि में रेफरी एवं प्रशिक्षक के रुप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है।


0 टिप्पणियाँ