78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 83 यूपी बटालियन एनसीसी ने निकाली तिरंगा रैली
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
रैली में चीफ ऑफिसर ब्रिजेश पुंडीर, कैप्टन राजेश कुमार, लेफ्टिनेंट मनीष कुमार जायसवाल के नेतृत्व में रैली विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर मौहल्ला रामनगर, पठानपुरा,देहरादून रोड से होते हुए घंटाघर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के अमर शहीदो को याद करते हुए ,राष्ट्र को समर्पित नारे लगाते हुए सभी कैडेट्स अपने हाथों से तिरंगा लहराते हुए वापस एस ए एम इंटर कॉलेज में पहुंच कर रैली सम्पन हुई।घंटाघर शहीद भगत सिंह प्रतिमा के सम्मुख जिला विद्यालय निरीक्षक हर्ष देव स्वामी ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी कैडेट्स अपने घरों पर तिरंगा लगाये, एनसीसी छात्रों को राष्ट्रहित में, राष्ट्रहित के कार्यों को करने में मदद करती है। एनसीसी का उद्देश्य एकता और अनुशासन पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में बांधकर देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। लेफ्टिनेंट मनीष कुमार जायसवाल व कैप्टन राजेश कुमार ने कैडेट्स को तिरंगे के मान सम्मान प्रतिष्ठा के संबंध में बताया कैडेट्स को राष्ट्रहित से संबंधित जानकारी दी।इस अवसर पर सूबेदार विकास राणा, नायब सूबेदार नछत्र सिंह, हवलदार नरेश व हवलदार धर्मराज, रामवीर सिंह, नवीन गुलाटी, सुमित साहनी सहित विभिन्न विद्यालयों की लगभग 200 कैडेट्स उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ