78 वा स्वतंत्र दिवस नेशनल मेडिकल कॉलेज में उत्साह के साथ मनाया
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
डॉ असलम ने 15 अगस्त की महत्वपूर्ण भूमिका के विषय में बताया कि जिस तरह से रसूलाललाह के ज़माने में गुलाम बिलाल रसूलाललाह सल्लाहों अलैहि वसल्लम के बराबर इंसानी दर्ज रखते थे इसी तरह आज 15 अगस्त 1947 के बाद हर भारतीय दूसरे भारतीय के बराबर इंसानी अधिकार रखता है अर्थात जो अधिकार श्री नरेंद्र मोदी के पास है वहीं सब अधिकार किसी दलित या दबे कुचले मुस्लिम के पास सुरक्षित है इनके अधिकारों की रक्षा कुरान की आयतों पर अमल करना है।मुख्यातिथि पूर्व सांसद विशेष अतिथि हाजी श्री फजलुर्रहमान ने कहा कि एन एम सी सहारनपुर भारत को एक नई दिशा दे रहा है यहां के छात्र पूरे देश में सेवा कर रहे है हमे आपस में हार्दिक सौहार्द बनाकर चलना होगा तभी भारत विश्व गुरु बन पाएगा।पूर्व विधायक श्री रविंद्र ठाकुर ने कहा के कुछ लोग भारत को इनटोलरेंस कल्चर में धकेल रहे हैं हमे इन लोगों से बचना होगा। डा सफ़ीना ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और भारत की सांझा संस्कृति की तारीफ की।अंत में एक बार फिर डॉ असलम ने सभी का आभार प्रकट किया।

0 टिप्पणियाँ