Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वतंन्त्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रदान किए गए अति उत्कृष्ट सेवा पदक

स्वतंन्त्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रदान किए गए अति उत्कृष्ट सेवा पदक

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-देश के 78वें स्वतंन्त्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स में श्री रोहित सिंह सजवाण, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियो/कर्मचारियो को शपथ दिलायी गयी। स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारत सरकार, उत्तर प्रदेष सरकार तथा अपर पुलिस महानिदेषक, आईटेक्स/यूपी-112 द्वारा सम्मानित किये गये पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को पदक/प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान निरीक्षक मुमताज़ खान थाना मंडी, उप निरीक्षक को अति उत्कृष्ट सेवा पदक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विशेष कुमार रिट सेल, उप निरीक्षक प्रेम सिंह वाचक एसएसपी, मुख्य आरक्षी अशोक पाल परिवहन शाखा, को भी वर्ष 2023 में पर्दत्त गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक पुलिस कप्तान द्वारा प्रदान किए गए।वहीं 2024 के लिए उप निरीक्षक लक्ष कुमार कचहरी सुरक्षा वर्तमान में प्रशिक्षण में को दिया गया। इसी के साथ 2024 में पुलिस महानिदेशक का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह उप निरीक्षक शिवकुमार थाना सदर बाजार, मुख्य आरक्षी चालक विजेंद्र कुमार परिवहन शाखा, मुख्य आरक्षी चालक अनिल कुमार परिवहन शाखा, मुख्य आरक्षी देवेंद्र सिंह पुलिस लाइन को दिया प्रदान किया गया। इसी क्रम में शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर निरीक्षक संजीव कुमार थाना देवबंद को प्रदान किया गया। सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर "उप निरीक्षक अशोक कुमार थाना सदर बाजार, मुख्य आरक्षी चालक बिजेंदर खोखर परिवहन शाखा को दिया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिलने वाले अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सहपुलिस कर्मियों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर पदक पाने वालों पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बहन के साथ नहर में नहाने गई नौ साल की बच्ची डूबी, तलाश जारी