कोई व्यक्ति क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करेगा तो होगी कार्रवाई-नरेंद्र कुमार शर्मा
रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक
आगामी स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन,जन्माष्टमी आदि त्यौहारों को लेकर कोतवाली परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन जन्माष्टमी त्यौहार आ रहे हैं।सभी शांतिपूर्वक त्यौहार मनाएँ।उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में कुछ करता दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए।किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं।न ही सार्वजनिक या सोशल मीडिया पर किसी तरह की विवादित या आपत्तिजनक टिप्पणी करें।यदि कोई व्यक्ति क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करेगा तो पुलिस उसके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाही की जाएगी।इस दौरान एसएसआई नितिन कुमार शर्मा, एसआई राधेश्याम यादव, एसआई जसबीर सिंह,मेघराज पँवार,सभासद नदीम अहमद,मुजीबुर्रहमान इदरीसी,यासीन प्रधान सहित अनेक गांवों के प्रधान व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ