मौलाना याक़ूब मज़ाहिरी के निधन पर जताया शोक
रिपोर्ट- अमान उल्ला खान
सहारनपुर-मदरसा मजाहिर उलूम क़दीम के अध्यक्ष हजरत मौलाना याक़ूब मज़ाहिरी 79 के निधन पर शोकसभा आयोजित कर मगफिरत की दुआ की गई।
मोहल्ला छत्ता जंबूदास में उर्दु तालिमी बोर्ड के महासचिव दानिश सिद्दीकी के निवास स्थान श्रद्घांजलि अर्पित कर दुआ की गई। दानिश सिद्दीकी ने कहा कि हजरत मौलाना याक़ूब निवासी रायवाला, छतरी वाली गली,के जाने से भारी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना बेहद मुश्किल है। उन्होंने अपनी पूरी ज़िन्दगी मदरसा मजाहिर उलूम में लगा दी। मदरसा मजाहिर उलूम क़दीम के नाज़िम मौलाना साईदी के उस्ताद थे। मौलाना याक़ूब मज़ाहिरी,मजाहिर उलूम में बच्चों को दीनी तालिम देते थे। कई राज्यों व ज़िलों में उनके बहुत शिष्य हैं। उनके निधन की खबर से पूरे समाज को आघात पहुंचा है। कहा कि मौलाना का हमारे से बीच चले जाना बहुत दुखद है। उनके जाने से जो नुकसान हुआ है, उसको कभी पूरा नहीं किया जा सकता। मौलाना की नमाज़े जनाज़ा शनिवार रात्रि में मदरसा मज़ाहिरी उलूम जदीद में अदा हुई, सुपुर्द -ए -खाक़ अम्बाला रोड़ गुघाल मेला स्तिथ शमसी कब्रिस्तान में किया गया। इस दौरान मौलाना याक़ूब मज़ाहिरी के पुत्र मोहम्मद अहमद के अलावा कारी अनवर शमसी, फेज़ान उल हक़,शहजाद अख्तर, नवेद उलहक सिद्दीकी, राफे सिद्दीकी, सज्जाद हुसैन, मजहर उमर, ख्वाजा सलमान, अरशद रहमानी, राफे सिद्दीकी शामिल रहे।

0 टिप्पणियाँ