जनपद के स्मृति शेष अधिवक्ताओं के आश्रितों को सहायता राशि का हुआ वितरण
रिपोर्ट- अमान उल्ला खान
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में लखनऊ लोकभवन में आयोजित उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए दिवंगत अधिवक्ताओं के आश्रितों को सहायता राशि प्रदान किया जाने संबंधी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर अर्चना द्विवेदी एवं एडीजे एम0ए0 खान द्वारा जनपद के 07 स्मृति शेष अधिवक्ताओं के आश्रितों को सहायता राशि का डेमो चेक दिया गया। सहायता राशि प्राप्त करने वाले आश्रितों में ममता शर्मा, लता सैनी, दिलरुबा, कुसुम, रश्मि, सुधा को 05 लाख एवं अंजू रानी गुप्ता को 50 हजार रुपए का डेमो चेक दिया गया।अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि जिला प्रशासन स्मृति शेष अधिवक्ताओं के आश्रितों को हर संभव मदद के लिए तत्पर है।इस अवसर पर मंडलीय शासकीय अधिवक्ता राजस्व श्री दिनेश त्यागी, डीजीसी क्रिमिनल श्री सतीश सैनी, डीजीसी राजस्व श्री अजय त्यागी, एडीजीसी श्री विनय कुमार, श्री सुभाष चंद, श्री मान सिंह, श्री शिव सिंह, श्री शेषपाल, श्री पौरुष वर्मा, श्री ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ