अच्छी और विकास की सोच हो तो बहुत कुछ किया जा सकता है-सुमित राजेश महाजन
रिपोर्ट -डॉ ताहिर मलिक
क्षेत्र के ग्राम चकवाली में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन व उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार , डीपीआरओ आलोक शर्मा, बीडीओ सोनिका चौधरी ने अमृत सरोवर पर ओपन जिम का संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। शिलान्यास से पूर्व सभी अधिकारियों ने वृक्षारोपण भी किया तथा निर्माणाधीन ग्राम संसद भवन के डिजाइन की प्रशंसा कर ग्राम पंचायत की टीम की सराहना करते हुए गांव के विकास में योगदान करने का वादा किया।मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने अच्छी और विकास की सोच हो तो बहुत कुछ किया जा सकता है।ऐसी सोच रखने वाले ही नई दिशा देने का काम करते हैं।इस दौरान एडीओ पंचायत कुशलपाल, ग्राम प्रधान श्रीमती सविता देवी,नकुल चौधरी अनुज मास्टर , नीरज, मोनू,रवि, टीटू यादव, सतीश, सचिन, जोगेंद्र,नरेंद्र,मनोज, सुशील,सरोज ,कुसुम आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ