Ticker

6/recent/ticker-posts

वुशू प्रतियोगिता मे विजेता खिलाड़ियों को किया गया मैडल पहनाकर सम्मानित

वुशू प्रतियोगिता मे विजेता खिलाड़ियों को किया गया मैडल पहनाकर सम्मानित 

रिपोर्ट-मनोज कश्यप

सहारनपुर- जिला स्तरीय वुशू बालक बालिका प्रतियोगिता व सलेक्शन ट्रायल मे वुशू खिलाडीयो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।  विजेता खिलाडियो को आकर्षक मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

वुशू एसोसिएशन के सचिव सोनवीर सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय वुशू बालक बालिका प्रतियोगिता व सलेक्शन ट्रायल का आयोजन सहारनपुर के डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे किया गया। जिसका शुभारंभ अतिथि के रूप मे पहुंचे नगर विधायक राजीव गुम्बर, श्री राम सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभोर राणा, सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता, सहारनपुर वुशू संघ के अध्यक्ष अभय चौधरी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौधरी नीरपाल सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से बच्चों की फाइट कराकर किया गया। जिला सचिव सोनवीर सिंह ने बताया की प्रतियोगिता के दौरान सलेक्शन ट्रायल का आयोजन सीनियर वर्गों मे किया गया। जिसमे चयनीत खिलाडी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता मे सहारनपुर जनपद का प्रतिनिधित्व करेगे। वुशू प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह मे सहारनपुर वुशू संघ के सचिव व राष्ट्रीय रेफरी सोनवीर सिंह के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।  वुशू प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका आकाश चौधरी, अमर सिंह, अविनाश चोपडा, रोहित पुंडीर,देव कुमार,अर्जुन सिंहके द्वारा निभाई गई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सतगुरु रविदास जन्मस्थली बनारस के लिए प्रविन्द्र धारिया के नेतृत्व में आज रवाना होगी यात्रा