स्वतंत्रता दिवस को भव्यता एवं परम्परागत रूप से मनाए जाने के संबंध में हुई बैठक
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के संबंध में अधिकारियों को सौंपी गयी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करते हुए कार्यक्रम को भव्यता के साथ मनाया जाए। जनपद में परंपरागत तरीके से मनाए जाने वाले कार्यक्रमों में प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कार्यक्रम, फल वितरण कार्यक्रम, रूट मार्च, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रमों के संबंध मंे समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यक्रम को बेहतर करने के लिए अपील की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि महापुरूषांे की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कार्यक्रम गांधी पार्क, घण्टाघर चौक, देहरादून चौक, चौधरी चरण सिंह चौक, जनकपुरी चौक सहित अन्य निर्धारित स्थलों पर किया जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी अधिकारियों को दे दी गयी है। फल वितरण कार्यक्रम राजकीय चिकित्सालय, कुष्ठ आश्रम, मानव मंदिर सहित अन्य निर्धारित स्थानों पर किया जायेगा। इसके लिए नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गये है कि वितरित किए जाने वाले फलों की गुणवत्ता बेहतर हो। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिमन्यु मांगलिक, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गजेन्द्र कुमार, चीफ वार्डन सिविल डिफेन्स श्री राजेश जैन, श्री महेन्द्र कुमार तनेजा, जामा मस्जिद प्रबन्धक मौलवी फरीद, श्री आमिर खान, श्री रविन्द्र मिग्लानी सहित समाज के सम्मानित सदस्यों सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ