नगर को स्वच्छ रखना स्वयं को स्वस्थ रखने जैसा- कुलदीप बालियान
रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक
रामपुर मनिहारान-नगर पंचायत के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर व चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखना स्वयं को स्वस्थ रखने जैसा है इसलिए सभी को स्वच्छता के नियमों का पालन करना चाहिए।
चेयरपर्सन प्रतिनिधि व नगर पंचायत के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप बालियान ने प्राथमिक विद्यालय नम्बर एक में पहुँच कर विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को स्वच्छ सारथी क्लब लिखी टी शर्ट, कैप एवं बिल्ला वितरित किया।कुलदीप बालियान ने कहा कि यह नगर को पूरी स्वच्छ रखने के अभियान की विशेष पहल है।इससे केवल बच्चों में ही नहीं बल्कि इन बच्चों के अभिभावकों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता आएगी।उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल आज का विषय नहीं है बल्कि पुराने समय से है।सभी धर्मों में भी स्वच्छता का महत्त्व बताया गया है।कुलदीप बालियान ने कहा कि अपने नगर को स्वच्छ रखना स्वयं को स्वस्थ रखने जैसा है।यदि साफ सफ़ाई होगी तो अनेक तरह से संक्रमण फैलाने वाले विषाणु पनप नहीं सकेंगे जिससे बीमारियां फैलने का ख़तरा कम हो जाएगा।उन्होंने विद्यालय के स्टाफ और बच्चों से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आव्हान किया।इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सारिका,पूजा,सविता,रीनू,राजेश कुमार,जलकल प्रभारी रोहित चौहान,सभासद नदीम अहमद,नफ़ीस सैफ़ी,दिगम्बर सिंह आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ