रक्त से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता -महेंद्र तनेजा
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
हकीकत नगर के रामलीला मैदान पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित का शुभारंभ पंजाबी समाज के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र तनेजा एवं समाजसेवी मतीश्वर चांदना ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी महेंद्र तनेजा एवं मतीश्वर चांदना ने कहा कि रक्त से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता क्योंकि रक्त का कोई विकल्प नहीं है ना ही इसको वैकल्पिक रूप से तैयार किया जा सकता है केवल मानव शरीर से ही रक्त की उत्पत्ति होती है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए, उसे बीमारियों से भी मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन बचाने के लिए रक्त दानअवश्य करें। श्री मां ब्लड सेंटर के अध्यक्ष सनी अग्रवाल महामंत्री सुंदर चौहान ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं ताकि रोगियों को बचाया जा सके ।उन्होंने कहा कि मानव जीवन को बचाने के लिए संस्था हर संभव कार्य करती है। श्री रामलीला कमेटी के अमित सेठी ने बताया कि संस्था ने पहली बार इस प्रकार के आयोजन में सहयोग किया है और भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग करेगी।इस अवसर 100 लोगो स्वेच्छा रक्तदान किया।इस अवसर पर संस्था के अंशुल संगल, बृजेश सैनी, मुनेश सैनी, अजय संगल, रामलीला कमेटी के चंद भारती, पंकज पाहवा, प्रदीप पाहवा, सुभाष यादव, सतीश कालिया ,राहुल, सन्नी, अनुराग, मनोज नरूला,जतिन, अश्वनी सुखीजा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ