सभी अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन कर अधिक से अधिक वोट बनवाने का काम करें-आशु मलिक
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
विधायक आशु मलिक सर्किट हाउस मैं रुके हुए थे उनसे कार्यकर्ताओं मिलने आये उनको संबोधित कर रहे थे। विधायक आशु मलिक ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में 20 अगस्त-2024 से दिनांक 18 अक्टूबर-तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे, मतदेय स्थलों का सम्भाजन एवं पुनर्गठन कार्य होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 सम्पन्न हो जाने के बाद 07 जून-2024 से प्रदेश के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में सभी मतदेय स्थलों पर प्रतिदिन मतदाता सूची में नाम जोडे, नाम काटे, नाम संशोधित किए जा रहे है सम्भव है कि पार्टी समर्थकों के बहुत से नाम काट दिये गये हो और गलत नाम जोड़ दिये गये हो। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते कहा कि प्रत्येक बूथ के काटे गये नाम और जोड़े गये नाम का घर-घर जाकर एक-एक नाम का शत-प्रतिशत सत्यापन करें तथा बूथ पर भ्रमण कर छूटे हुए नामों को चिन्हित करें और मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए का काम करें
जिला अध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपनाकर अथवा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र बीआरसीसेन्टर पर फार्म भरकर जमा करें तथा विधान सभा की तहसील पर नियमित रूप से प्रतिदिन जाकर ईआरओ (एस०डी०एम०/ए०सी०एम०) नोटिस बोर्ड को देखे। मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम करें ताकि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका लाभ मिल सके। इस मौके पर सहारनपुर प्रभारी मोहम्मद अदनान महानगर अध्यक्ष नवाब अंसारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी विशेष आमंत्रित सदस्य इसरार चौधरी जिला पंचायत सदस्य जबर अली सुरेश गुर्जर राजिब अली मोहसिन मलिक हैदर मुखिया संदीप सैनी काशिफा अल्वी गौरव यादव राजकुमार घठड़ा राजेश शर्मा हसीन कुरैशी प्रदीप चौधरी रामकिशन सैनी मोहित सैनी ओसामा गड़ा महाजबी खान राम आशीष यादव वासिल तोमर नरेश सैनी अदनान प्रधान जिंदी गुर्जर रूबी कौशिक अनस अंसारी कैफ कुरैशी मोहम्मद आफताब मेहताब मलिक मेहरबान राशिद मलिक आदि मौजूद रहे


0 टिप्पणियाँ