भारत आध्यात्मिक शक्ति वाला एकमात्र लोकतांत्रिक देश-महापौर
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
महापौर डॉ. अजय कुमार नगर निगम में 78 वे स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। नगरायुक्त संजय चौहान ने आजादी का महत्व बताते हुए स्वतंत्रता आंदोलन की अनेक घटनाओं के साथ उन शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया जो देश को आजाद कराने के लिए हंसते-ंहंसते फांसी के फंदे पर -झूल गए। उन्होंने सभी से देश की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मुख्य अभियंता निमर्ा्रण बी के सिंह, निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ.संदीप मिश्रा, उपसभापति मुकेश गक्खड़, पार्षद मंसूर बदर, मयंक गर्ग, अनुज जैन, नीरज शर्मा, सुभाष शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दकी आदि ने भी सम्बोधित किया। जय मंगला जूनियर हाई स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। समारोह में अपर नगरायुक्त मृत्युंजय, निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारी तथा अनेक पार्षदगण उपस्थित रहे। संचालन डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने किया।

0 टिप्पणियाँ