वित्तीय वर्ष 2023-24 में टैक्स वसूली में कर अधीक्षक सुधीर शर्मा को किया सम्मानित
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में कर अधीक्षक सुधीर शर्मा को वित्तीय वर्ष 2023-24 में टैक्स वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सुधीर शर्मा के अथक प्रयासों से नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में एक अकेले आयकर विभाग से 5. 52 करोड़ की वसूली की गयी। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा हाउस टैक्स में अनेक सुधार कार्य किये गए और अतिक्रमण विभाग में प्रवर्तन दस्ते का गठन कराया गया। इस अवसर पर अपर नगरायुक्त राजेश यादव व उपसभापति मुकेश गक्खड़ भी मौजूद रहे।इसके अतिरिक्त नगरायुक्त संजय चौहान द्वारा रायवाला स्थित नगर निगम के श्री कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर अमृत महोत्सव उद्यान में उद्यान विभाग के पांच मालियों हैड माली शकील अहमद, नजीर, अफजल, मौ. साजिद व मौ.इस्लाम का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया। इससे पूर्व उन्होंने उद्यान में ध्वजारोहण और तत्पश्चात आंवले के पौधों का रोपण किया।

0 टिप्पणियाँ