Ticker

6/recent/ticker-posts

युवा पीढ़ियों को इतिहास व राष्ट्रीयभक्ति की ओर आकर्षित करना हम सब की ज़िम्मेदारी - योगेश पुंडीर

युवा पीढ़ियों को इतिहास व राष्ट्रीयभक्ति की ओर आकर्षित करना हम सब की ज़िम्मेदारी - योगेश पुंडीर

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

छुटमलपुर-आजादी के 78वीं सालगिरह पर विकास खण्ड मुजफ्फराबाद में जश्न-ए-आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। योगेश पुंडीर प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख व अब्दुल वहाब बीडीओ ने ब्लॉक प्रांगण में ध्वजा रोहण किया। ब्लॉक में बने अमृत सरोवर पर आजादी दिलाने वाले शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन कर गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी मां भारती को आजाद कराने के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को ब्लॉक के अधिकारीयों /कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी। 

इस दौरान योगेश पुंडीर प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख ने कहा की हमारे देश के अमर शहीदों के बलिदान के कारण हमें आज यह अवसर प्राप्त हुआ है। आने वाली पीढ़ियों के हमारे इतिहास के बारे में बताना और राष्ट्रभक्ति की तरफ आकर्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। अब्दुल वहाब बीडीओ ने कहा कि आज हम संकल्प लेकर विकास कार्य को और अधिक तेज गति के साथ आगे बढ़ाना है, हम पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्य को करें और दायित्वों का निष्ठा पूर्वक किया गया निर्वहन ही सबसे बड़ी देश सेवा होगी। फरियादी आए तो उनकी बात सुनें और समस्याओं का समाधान करें। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूरा प्रयास किया जाये। ग्राम विकास अधिकारीयों/ग्राम पंचायत अधिकारीयों से कुशलतापूर्वक दायित्व निर्वहन की अपील की। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाए। योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू कर लोगों का विश्वास बढ़ाया जाए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अब्दुल वहाब बीडीओ ने ब्लॉक के ग्राम चौहड़पुर कला, फतेहपुर व रामखेड़ी में स्वतंत्रता दिवस पर अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत अमृत सरोवर स्थल पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अब्दुल वहाब बीडीओ ने ध्वजा रोहण कर वृक्षा रोपण किया। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी/ ग्राम पंचायत अधिकारीयों व ग्राम प्रधान को निर्देशित किया की  अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब का निर्माण जहाँ लंबित है तालाबों को संवारने का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराये। और पर्यावरणीय पारिस्थितिक तंत्र को सुरक्षित रखने सरोवरों के आस-पास बड़े पैमाने पर वृक्ष रोपण कराये। अन्य प्रमुख सदस्यों- ग्रामीणों की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान, सामूहिक परिचर्चा भी की। इस दौरान प्रमोद कुमार, संजय काम्बोज, अश्वनी त्यागी,प्रवीन कुमार,अंकुर कपील, प्रदीप काम्बोज, अनुज विश्नोई, दानिश सिद्दीकी, संजय कुमार सैनी, राजकुमार, अश्वनी सैनी  आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बहन के साथ नहर में नहाने गई नौ साल की बच्ची डूबी, तलाश जारी