Ticker

6/recent/ticker-posts

क्रांति दिवस के ऐतिहासिक मौके पर कांग्रेसजनों ने किया स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित

क्रांति दिवस के ऐतिहासिक मौके पर कांग्रेसजनों ने किया स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के निर्देशानुसार, आज अगस्त क्रांति दिवस के ऐतिहासिक मौके पर, जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा एवं महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के नेतृत्व में, कांग्रेसजनों के एक शिष्ट मंडल ने विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के निवास स्थान पहुंचकर, उन्हें सम्मानित किया।

आज कांग्रेस शिष्टमंडल के सदस्य शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के भतीजे एवं स्वतंत्रता सेनानी श्री सरदार कुलतार सिंह जी के सुपुत्र किरणजीत सिंह जी, स्वतंत्रता सेनानी पद्मश्री कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर जी के सुपुत्र अखिलेश प्रभाकर, स्वतंत्रता सेनानी पंडित केशव राम शर्मा के सुपुत्र एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष (पूर्व विधायक) श्री सुरेंद्र कपिल, स्वतंत्रता सेनानी हाशिम खान की सुपुत्री श्रीमती कंवर जहां जी एवं स्वतंत्रता सेनानी श्री चंद्रबली शर्मा जी के सुपुत्र ओम प्रकाश शर्मा जी के निवास स्थान पर जाकर उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा एवं महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने सभी स्वतंत्रता सेनानी परिजनों का सम्मान करते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन की कुर्बानी देकर और जीवन पर्यंत संघर्ष करके हमे आजादी दिलाई । हम और हमारे आने वाली पीढ़ियां उनके इस अमूल्य बलिदान के रन को कभी चुकता नहीं कर सकते। जिला अध्यक्ष संदीप राणा ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों से मिलने और उनके सम्मान का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने गांधी जी के आवाहन पर शुरू हुई सन 1942 की अगस्त क्रांति का जिक्र करते हुए इस ऐतिहासिक दिन की महिमा को स्मरण किया जो बाद में भारत की आजादी की लड़ाई में मिल का पत्थर साबित हुआ । महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि आज अगस्त क्रांति दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के निर्देशानुसार कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और हम स्वतंत्रता सेनानी परिजनों से मिलकर हमेशा उनको सम्मानित करते रहेंगे।स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने कांग्रेस शिष्ट मंडल के सदस्यों के साथ अपने अनुभव साझा किए। प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, पूर्व पार्षद  चंद्रजीत सिंह निक्कू, पीसीसी अक्षय चौधरी, चेयरमैन पवन राणा, नितिन राणा और आदित्य राणा शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कोतवाली पुलिस ने साईबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति की 48000रुपये की रकम