Ticker

6/recent/ticker-posts

मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संगठन से जुड़े बिक्री संवर्धन कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संगठन से जुड़े बिक्री संवर्धन कर्मचारियों ने  किया प्रदर्शन

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संगठन से जुड़े बिक्री संवर्धन कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।

आज मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संगठन से जुड़े दवा विक्रय प्रतिनिधि जिला मुख्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में काम करने वाले सेल्स प्रमोशन कर्मचारी सरकारी कार्रवाई क्या भाव में विभिन्न अनुच्छेद श्रम प्रथाओं का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिक्री संवर्धन कर्मचारियों को नियुक्ति अवैध तरीके से स्थानांतरित कर रहे हैं अवैध रूप से उनका काम रोक रहे हैं और नौकरी से हटाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फर्जी मध्य बनाकर कर्मचारियों को वेतन और यात्रा खर्च का भुगतान करने में इनकार करते हैं उन्होंने कहा कि श्रम कानून का उल्लंघन किया जा रहा है और नियमित रूप से कर्मचारियों को धमकाकर अपमानित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी अस्पतालों में दवा विक्रय प्रतिनिधियों के काम को बंद करने के आदेश जारी कर रहे हैं जो उनके काम करने के अधिकार पर हमला है और उनके जीवन के लिए भी खतरा बन रहा है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजें 25 सूत्रीय मांग पत्र में कहा कि श्रम कानून का अनुपालन कराकर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाए।ज्ञापन देने वालों में रजनीश चौहान नंदन शर्मा अमित अनेजा नितिन अग्रवाल रवि कश्यप प्रमुख रूप से शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कोतवाली पुलिस ने साईबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति की 48000रुपये की रकम कराई वापस