कांस्य पदक मिलने से हॉकीप्रेमियों,खिलाड़ियों में बेहद उत्साह व खुशी-चौ नीरपाल सिंह
रिपोर्ट-मनोज कश्यप
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि हमे अपनी भारतीय टीम पर गर्व है।देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी में कांस्य पदक मिलने से हॉकीप्रेमियों,खिलाड़ियों में बेहद उत्साह व खुशी है।इस उपलब्धि से हॉकी की तरफ यूवाओ का रुझान बढ़ेगा।क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि हॉकी फिर से कामयाबी चूमेगी। जिला हॉकी संघ के सचिव फुरकान अहमद ने कहा कि हमारे लिए ये स्वर्णिम समय है कि हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में भारत का झंडा फहराया है।इस दौरान मोनिका शर्मा, अरविंद मलिक,अशोक कुमार,संदीप भट्ट, युवराज सिंह,निखिल,आसिफ,काजल,बृजेश,हामिद रजा आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ