किसानों को अपने हकों के लिए आर्थिक आजादी की लड़ाई लड़नी होगी- भगत सिंह वर्मा
किसान तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान और गरीब विरोधी नीतियों के चलते देश बर्बादी के कगार पर है और देश के अन्नदाता किसान कर्ज बंद होकर आत्महत्या कर रहे हैं जो दिल्ली लुटियन जोन में बैठे बड़े नेता और बड़े अधिकारियों के लिए शर्मनाक बात है। भगत सिंह वर्मा ने कहां की पिछले 6 महीने से पंजाब हरियाणा और देश के किसानों ने पंजाब के बोर्डर पर डेरा जमाया हुआ है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार की शह पर देश के किसानों को दिल्ली नहीं जाने दिया जा रहा है शंभू खनोरी डबवाली बॉर्डर पर कीले गाडकर भारी फोर्स तैनात करके रास्ते अवरुद कर दिए गए हैं। देश के अन्नदाता किसान दिल्ली अपने हकों को मांगने के लिए जा रहे हैं उन्हें दिल्ली राज सत्ता में भागीदारी नहीं चाहिए। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी ने आंदोलन कर रहे किसानों की कोई सुनवाई नहीं की है। भगत सिंह वर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी जी से महामहिम राष्ट्रपति जी से देश हित में देश के अन्नदाता किसानों के सभी कर्ज समाप्त करने एम एस पी को गारंटी कानून बनाने देश के अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने मनरेगा योजना को खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराने डॉ एम एस स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने 58 वर्ष से अधिक उम्र के किसान मजदूर को प्रतिमाह ₹10000 वृद्धावस्था पेंशन दिलाने गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 कुंतल गन्ना किसानों को दिलाने चीनी मिलों से गन्ना भुगतान व ब्याज तत्काल गन्ना किसानों को दिलाने देश में सभी को शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क दिलाने छुट्टा व आवारा पशुओं से किसानों की फसल को बचाने की मांग की। जब तक किसानों की समस्याएं हल नहीं होगी तब तक देश के अन्नदाता किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। किसान तिरंगा यात्रा व ट्रैक्टर मार्च में प्रदेश संगठन मंत्री धर्मवीर चौधरी प्रदेश सचिव ऋषिपाल गुर्जर जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष वसीम जहीरपुर जिला मंत्री महबूब हसन मंडल उपाध्यक्ष कृपाल सिंह चौधरी निरपाल सिंह गुर्जर पदम सिंह चौधरी रविंद्र सिंह आकाश चौधरी आजाद वीर पप्पू हिमांशु चौधरी दीपक चौधरी महेंद्र सिंह संत सिंह प्रहलाद सिंह चौधरी बाबूराम सुशील भगत जी भूपेंद्र चौधरी अमन सिंह गिल जितेंद्र गिल रवि गिल सुमित वर्मा हिमांशु बराड़ जगपाल सिंह सहित सैकड़ो किसानों ने भाग लिया।

0 टिप्पणियाँ