सपा कार्यालय पर की गई संविधान मान स्तंभ की स्थापना
आज अंबाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर संविधान मान स्तंभ की स्थापना की गई। लगभग 5 फिट के इस स्तंभ को बनाने में लकड़ी और शीशे का इस्तेमाल हुआ हैं, जिसके ऊपर संविधान की पुस्तक रखी हुई है। संविधान मान स्तंभ की स्थापना के देहात विधायक आशु मलिक एवं जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने संयुक्त रूप से पर्दा हटाकर की जैसे ही स्तंभ का लोकार्पण किया गया तो पूरा का पूरा हाल तालियों और बाबा साहब अमर रहे के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक ने कहा कि आज पूरा देश समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के तरफ बड़ी उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा हैं देश के राजनीति में आज समाजवादी पार्टी की मजबूत उपस्थिति हैं। इसके पीछे हमारी पार्टी के बूथ का बहादुर कार्यकर्ता हैं जो हर परिस्थिति में लड़ कर पार्टी को इतनी ताकतवर बनाया हैं। साथियों यही हौसला बनाए रखिए। 2027 में उत्तर प्रदेश समाजवादियों का होगा। आज जो केंद्र में बैसाखी वाली सरकार हैं संविधान के पवित्रता से खिलवाड़ करने वालो को की हैं। उत्तर प्रदेश में दमनकारी प्रवृति का नेतृत्वकर्ता सत्ता के शीर्ष पर बैठा है जिनका लोकतन्त्र और संविधान में विष्वास ही नहीं है, बुलडोजर और बुलेट में विश्वास है। जिसे उखाड़ फेंकने के लिए आज स्थापित स्तंभ के प्रति हमारा विश्वास और समर्पण ही काम आयेगा।जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि “आरक्षण की संकल्पना महात्मा ज्योतिराव फुले की है।महात्मा ज्योतिराव फुले का अधूरा काम राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने करवीर कोल्हापूर संस्थान में पूरा किया वहीं महात्मा ज्योतिराव फुले और राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज का अधूरा काम बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान में आरक्षण की व्यवस्था करके पूरा किया। संविधान के मूल उद्देश्यों की रक्षा के लिये समाजवादी पार्टी अपना संघर्ष जारी रखेगी.सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का वैचारिक संघर्ष जारी रहेगा। समाजवादी लोग पीडीए की लड़ाई जारी रखेंगे। सहारनपुर प्रभारी मोहम्मद अदनान सह प्रभारी अरुण यादव ने कहा है कि प्रदेश में नौजवान बेरोजगार है पेपर लीक इस निकम्मी सरकार को इसे कोई मतलब नहीं है सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जी के निर्देश पर जागरूक अभियान चला जा रहा है बैठक महानगर अध्यक्ष नवाब अंसारी प्रदेश कार्यकारिणी फैसल सलमानी इंजीनियर बृजेश शर्मा इसरार चौधरी चौधरी अब्दुल गफूर काशिफ अल्वी हैदर मुखिया ओसामा गड़ा मोहित सैनी हसीन कुरैशी गौरव यादव राजकुमार घड़ा फुरकान त्यागी सचिन गुर्जर महाजबी खान वासिल तोमर आफताब लाल जब्बार प्रधान चांद प्रधान मुकीम अहमद विभु त्यागी जमाल साबरी रामपाल फौजी पारस तगड़ा शहजाद माजरा पर गुप्ता मोहम्मद साकिब हाजी खुर्शीद चौधरी जुमला सिंह रवि राकेश धवन शाह आलम सलीम प्रधान शाहिद मंसूरी दानिश मलिक अनस अंसारी गुलजार सलमानी डॉक्टर अफजल अब्दुल रकीब नदीम कुरैशी महेंद्र जाटव ईलम चंद कैफ कुरैशी मेहताब अली विनोद नायक प्रवीण पाल मेहताब मलिक कंवरपाल अहमदपुर अंकुर गुप्ता राजीव कुमार सतीश कुमार नौरीन आशु जुबेदा प्रवीण फिरदौस रूबी कौशिक वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ