Ticker

6/recent/ticker-posts

काकोरी ट्रेन एक्शन की 100 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या के अवसर पर जनमंच सभागार में आयोजित हुआ "राष्ट्रभक्ति की सांस्कृतिक संध्या" का भव्य कार्यक्रम

काकोरी ट्रेन एक्शन की 100 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या के अवसर पर जनमंच सभागार में आयोजित हुआ "राष्ट्रभक्ति की सांस्कृतिक संध्या" का भव्य कार्यक्रम

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-काकोरी ट्रेन एक्शन की 100 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या के अवसर पर जनमंच सभागार में "राष्ट्रभक्ति की सांस्कृतिक संध्या" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग श्री ब्रजेश सिंह, महापौर डॉ0 अजय कुमार, नगर विधायक श्री राजीव गुंबर, मंडलायुक्त डॉ0 हृषिकेश भास्कर यशोद, पूर्व सांसद श्री राघव लखनपाल शर्मा एवं जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों के दलों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों नीरज कुमार एवं रमेश कुमार के दलों ने राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर लोकगायन, नृत्य और रागिनी पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, निदेशक उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी डॉ0 शोभित नाहरउपजिलाधिकारी सदर श्री युवराज सिंह, जिला सूचना अधिकारी श्री दिलीप कुमार गुप्ता, सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण, गणमान्य व्यक्ति एवं भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कोतवाली पुलिस ने साईबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति की 48000रुपये की रकम कराई वापस