कल आईएमए से जुड़े चिकित्सक रहेंगे हड़ताल पर-डा. कलीम अहमद
कोलकाता की घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
आज हकीकत नगर स्थित आईएमए भवन में पत्रकारों के सम्मुख कल (आज) हड़ताल की घोषणा करते हुए अध्यक्ष डा. कलीम अहमद, सचिव डा. सौम्य जैन, कोषाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि कोलकाता बलात्कार और हत्या की घटना अत्यंत दुखदाई है परंतु चिकित्सालय में बाद में अनियंत्रित भीड़ में नंगा नाच कर चिकित्सकों व कालेज में पढ़ने वाले बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया है वह अशोभनीय है। इसके विरोध में चिकित्सकों को मजबूरन आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसी कड़ी में चिकित्सकों ने कल (आज) हड़ताल की घोषणा की है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को सरकार के उत्पीड़न से बचाने के लिए केंद्रीय कानून बनाया जाए। सरकार सभी स्वास्थ्य केंद्रों और संस्थाओं को चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए। इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा कदम उठाए जाएं। राजकीय चिकित्सा परिसर को भी भारत में कहीं भी काम करने वाले चिकित्सकों, छात्रों और आधुनिक चिकित्सा के चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए जाएं। उन्होंने बताया कि कल (आज) सुबह छह बजे से 18 अगस्त के सुबह छह बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के दौरान अस्पतालों और क्लीनिकों को आपातकाल के लिए खोला जाएगा। इस दौरान डा. महेश चंद्रा, डा. विवेक बनर्जी, डा. मोहन सिंह, डा. नरेश नौसरान, डा. अंकुर उपाध्याय, डा. पूनम मखीजा, डा. रिक्की चौधरी, डा. रविकांत निरंकारी मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ