Ticker

6/recent/ticker-posts

गुरप्रीत सिंह बग्गा ने जो समाज सेवा का बीड़ा उठाया है उसमे उनका साथ दें-मोहित बेनीवाल

गुरप्रीत सिंह बग्गा ने जो समाज सेवा का बीड़ा उठाया है उसमे उनका साथ  दें-मोहित

नेचर ग्लोबल ट्रेजर सोसाइटी का उद्देश्य लोगों की सेवा करना-गुरप्रीत सिंह बग्गा

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- गंगा प्रसाद महेश्वरी सभाघर जनमंच,निकट गाँधी पार्क में पूर्व प्रधानंमंत्री स्व० अटल बिहारी बाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर राजस्थान व नेचर ग्लोबल ट्रेजर सोसाइटी, सहारनपुर उ0प्र0 के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क कैलिपर्स लिम्ब एवं चश्मा वितरण कैम्प का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्दघाटन मुख्य अतिथि भाजपा के उत्तरप्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने किया कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के साथ साथ विशिष्ट अतिथि नगर विधायक राजीव गुम्बर, , पूर्व भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ,भाजपा विधायक मुकेश चौधरी,पूर्व महापौर संजीव वालिया, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी सहित बाला जी धाम के पंडित अतुल जोशी जी महाराज, महामंडलेश्वर धीरजानन्द जी, पंडित सुमीत भारद्वाज जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने फीता काटकर किया उसके बाद पूर्व प्रधानंमंत्री स्व० अटल बिहारी बाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनको सभी ने पुष्प अर्पण कर उन्हें याद किया। 

कार्यक्रम को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहियें जिससे समाज को एक आयाम मिल सके गुरप्रीत सिंह बग्गा ने सच में बहुत बड़ा काम किया है और मै ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि गुरप्रीत सिंह बग्गा ने जो समाज सेवा का बीड़ा उठाया है उसमे इनकी मदद करें उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भी देश में जरुरतमंदों की जरुरत को पूरा कर रही है सरकार ने सहारनपुर को वन्दे भारत ट्रेन दिया है और जो ये दिव्यांग हैं आज अंग मिलने के बाद बड़ी आसानी से वन्दे भारत ट्रेन में बैठकर दिल्ली जा सकते हैं और नव-भारत के दर्शन कर सकते हैं उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों की संवेदी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए गुरप्रीत सिंह बग्गा ने यह एक अनूठा कार्यक्रम आयोजन किया है जो तारीफ के काबिल है। कार्यक्रम के आयोजक गुरप्रीत सिंह बग्गा ने बताया कि उनकी संस्था नेचर ग्लोबल ट्रेजर सोसाइटी, सहारनपुर उ0प्र0 के सहयोग से एक मोबाइल एम्बुलेंस (अस्पताल) पिछले 5 वर्षों से चलाया जा रहा है जिसके द्वारा जनपद में जगह जगह लगभग 20 स्थानों पर जाकर लोगों का उपचार किया जाता है व् उन्हें दवाईयां दी जाती है। अभी तक हमारे मोबाइल अस्पताल (मोबाइल एम्बुलेंस) द्वारा 79589 लोगों का उपचार कर दवाईयां दी गयी है जिनमे से 31697 लोगों के मेडिकल टेस्ट हमारे द्वारा कराये गये हैं । हमारे द्वारा जो स्वास्थ्य शिविर कैंप लगाया गया था उसमे जिन लोगों के आँखों का चेकअप किया गया था उनमे से 117 मरीज नकुड, 175 मरीज गुरुद्वारा रोड, 231 मरीज नुमईश कैंप और 265 मरीज हकीकत नगर के मिले जिनके चश्मे बनाये गये जिनका वितरण आज किया जा रहा है। वहीँ इन स्वास्थ्य शिविरों में दिव्यांग की जांच कर उनका चयन किया गया फिर उनको उनके विकलांगता के आधार पर नारायण लिम्ब एवं कैलिपर्स लगाया गया वहीं जिनका ऑपरेशन होना है उनको उसके लिए चयनित किया गया जिनका ऑपरेशन नारायण सेवा संस्थान उदयपुर में करेगी जिनका सारा खर्चा मुफ्त है। इन शिविरों में दिव्यांग व्यक्तियों के निरक्षण के बाद 138 दिव्यांग मिले जिनके अंगो के नाप लिए गये थे जिनके अंग अब बनकर तैयार हैं जिन्हें आज सभी दिव्यागों को डॉक्टर के द्वारा लगाया जायेगा। 

इस शिविर में दिव्यांग की जांच कर उनका चयन करना फिर उनको उनके विकलांगता के आधार पर नारायण लिम्ब एवं कैलिपर्स लगाया गया वहीं जिनका ऑपरेशन होना है उनको उसके लिए चयनित किया गया जिनका ऑपरेशन नारायण सेवा संस्थान उदयपुर में करेगी जिनका सारा खर्चा मुफ्त है।  पहले भी स्वास्थ्य जाँच शिविर में नेचर ग्लोबल ट्रेजर सोसाइटी और नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की ओर से दिव्यांगों के लिए कैलीपर्स माप सहायक उपकरण और ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। जनपद के करीब 350 से ऊपर दिव्यांगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिनमे से सैकड़ो दिव्यांगों को कैलीपर्स उपकरण और ट्राई साइकिल्स हमारे द्वारा वितरण की गई थी। कार्यक्रम में भाजपा नेता शिवकुमार रोड ,अजीत राणा, विपिन सलूजा, मयंक गर्ग,अनील मित्तल, किशोर शर्मा, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पूर्व प्रधान सरदार जसबीर सिंह बग्गा, पूर्व प्रधान सरदार एचएस चड्ढा, सरदार सतविंदर सिंह माकन, सरदार रविंदर सिंह सुखमनी, सरदार वैध हिन्दुराज , सरदार आई पी सिंह, सरदार दलजीत सिंह कोचर, सरदार इंदरजीत सिंह बग्गा, अमृतपाल सिंह शेरा,  सरदार सत्यपाल सिंह, सरदार बबलू सिंह, रोहित घई , संजीव गक्खड, सोनू त्यागी, नगेंदर राणा, प्रवीण सैनी, मोनू नरूला, मनोज नरूला, नीरज शर्मा, वीरसेन सिधु, पुनीत सिंह धीर, राघव सेठ मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मतीश्वर चांदना,दीपक राजदेव, करण सचदेवा अभिजीत सिंह राहुल पटेल, अमित कुमार व् विक्रम सिंह का विशेष सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ