Ticker

6/recent/ticker-posts

गाग़लहेड़ी में 60 यूनिट, ग्राम मनहोरा में 56 यूनिट एवं सोना सैय्यद माज़रा में हुआ 24 यूनिट रक्तदान

गाग़लहेड़ी में 60 यूनिट, ग्राम मनहोरा में 56 यूनिट एवं सोना सैय्यद माज़रा में हुआ 24 यूनिट रक्तदान 

स्वतन्त्रता दिवस के मौक़े पर महिलाएँ भी रक्तदान करने पहुँची

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- रक्तदान महादान है इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इस कथन को फ़ैमिली ऑफ़ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट (रजि॰) से जुड़े रक्तवीर सार्थक सिद्ध कर रहे है। रक्त केवल मानव शरीर से ही लिया जा सकता है। इसी उद्देश्य को लेकर संस्था द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के तीन अलग अलग स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविरो का आयोजन किया गया। एक रक्तदान शिविर बालाजी मेडिकल स्टोर, गागलहेड़ी में, दूसरा रक्तदान शिविर ग्राम मनहोरा में नीतीश प्रधान जी के घेर में एवं तीसरा रक्तदान शिविर कर्ण नर्सिंग होम, ग्राम सोना सैय्यद माजरा में आयोजित किया गया जिनमे क्रमश: गाग़लहेड़ी में 60 यूनिट, ग्राम मनहोरा में 56 यूनिट एवं सोना सैय्यद माज़रा में 24 यूनिट रक्तदान हुआ। 

सभी रक्तदान शिविरो में महिलाओ एवं पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसके फलस्वरूप कुल 140 यूनिट रक्तदान हुआ।गाग़लहेड़ी शिविर संयोजक उपेन्द्र पाल ने बताया कि रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनाया जा सकता है यह केवल एक स्वस्थ महिला एवं पुरुष के शरीर से ही प्राप्त किया जा सकता है। ग्राम मनहोरा शिविर संयोजक नीतीश प्रधान ने बताया कि रक्तदान करने से रक्तदाता के खून की जाँच करके कुछ सम्भावित बीमारियो का पता लगाया जा सकता है जिससे समय रहते उनका इलाज किया जा सके। सोना सैय्यद माजरा शिविर के संयोजक डा. कर्ण सिंह सैनी ने बताया कि हर स्वस्थ पुरुष एक वर्ष में 4 बार और महिला 3 बार तक रक्तदान कर सकती है। रक्तदान शिविर में नितिश प्रधान, नेत्रपाल, भूपेंद्र सिंह, मा. प्रवीण, नितिन, अरुण मुखिया, कुलदीप, प्रिंस, डा. सचिन, डा. अनंत, अमन, विल्सन जौहरी, आबाद, प्रवीण, मिथुन आदि ने रक्तदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ