क्रॉस कंट्री दौड़ के चयन ट्रायल मे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-राज्य स्तरीय क्रॉस कन्ट्री दौड़ प्रतियोगिता मे प्रतिभाग हेतू आयोजित हुए क्रॉस कंट्री दौड़ के चयन ट्रायल मे खिलाड़ियो ने अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। चयन मे चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय क्रॉस कन्ट्री दौड़ प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करेंगे।
जिला एथलेटिक्स संघ, सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 15 दिसम्बर 2024 को लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय क्रॉस कन्ट्री दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतू चयन ट्रायल का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर मे किया गया। जिसमे खिलाड़ियो ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल का शुभारम्भ क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी अनिमेष सक्सेना व जिला एथलेटिक्स संघ, सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसमें 20 साल से अधिक एवं अंडर - 20 आयु वर्गाे मे अधिकतम 6-6 खिलाडी तथा अंडर -18 तथा अंडर -16 आयु वर्गों मे 2-2 खिलाड़ियो का चयन किया गया।
चयन ट्रायल मे 20 वर्ष से अधिक (बालक) आयु वर्ग मे अनुज राणा, सुधीर कुमार, विशाल गौतम, अनिकेत, आशीष कुमार, अमित कुमार। अंडर 20 (बालक) आयु वर्ग मे अक्षय, अनमोल कुमार, सतेन्द्र गौतम। अंडर -18 (बालक) आयु वर्ग मे कार्तिक, निखिल व आरक्षित खिलाड़ी मे दीपक का चयन किया गया। अंडर 16 (बालक) आयु वर्ग मे हर्ष। 20 वर्ष से अधिक (बालिका) वर्ग मे दीपा चौहान। अंडर 20 (बालिका) आयु वर्ग मे महिमा। अंडर 16 (बालिका) आयु वर्ग मे वंशिका कश्यप का चयन किया गया। क्रॉस कन्ट्री दौड़ के चयन ट्रायल मे एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेन्द्र प्रताप, यशपाल सिंह पुण्डीर, ईश्वरपाल सिंह, दीपक शर्मा, मनीष कुमार आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ