Ticker

6/recent/ticker-posts

सब जूनियर कुश्ती (बालक) मण्डल स्तरीय ट्रायल मे खिलाड़ियो ने दिखाए दांव पेंच

 सब जूनियर कुश्ती (बालक) मण्डल स्तरीय ट्रायल मे खिलाड़ियो ने दिखाए दांव पेंच

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-कुश्ती खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल मे खिलाड़ियो ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर खूब दांव पेंच दिखाए। चयन ट्रायल मे चयनीत खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय सब जूनियर कुश्ती (बालक) प्रतियोगिता का सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। 


खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर कुश्ती (बालक) प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 15 दिसम्बर, 2024 तक आगरा में किया जायेगा। जिसमें प्रतिभाग हेतु क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में सब जूनियर कुश्ती (बालक) मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन अनिमेष सक्सेना क्रीडाधिकारी सहारनपुर की देख-रेख में किया गया। चयन ट्रायल मे फ्री स्टाईल कुश्ती मे साकिब, अनस, सुशील कुमार, साहिल, शादान, मो0 अयान, मो0 अमन, मो0 नौमान (सभी सहारनपुर), गौतम कुमार (शामली) व ग्रीको रोमन कुश्ती मे निखिल, कार्तिक कपिल, अभिषेक कुमार, रितिक जयनागल, आशीष चौधरी, सोरभ, तुषार, मुजफ्फर, मो0 नौमान (सभी सहारनपुर) का चयन किया गया। सब जूनियर कुश्ती (बालक) मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल मे कुश्ती खिलाडियों का चयन कुश्ती प्रशिक्षक आदेश के द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, ईश्वर पाल सिंह मुखिया, बृजेश कुमार, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र कुमार, अभिषेक चौधरी ,मन्थन कुमार आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रमज़ान का पवित्र महीना हमें सब्र, संयम, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है-श्वेता सैनी