अमर उजाला मंडल स्तरीय क्रिकेट चैंपियनशिप : रोमांचक मैच में तोमर एकेडमी की महिला टीम तीन विकेट से जीती
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-अमर उजाला मंडल स्तरीय क्रिकेट चैंपियनशिप के तहत शनिवार को महिला टीमों के बीच मुकाबला कराया गया। रोमांचक मुकाबले में तोमर क्रिकेट एकेडमी की टीम मैच की अंतिम गेंद पर तीन विकेट से जीती।
एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 110 ही रन बनाए। उर्वशी ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। तोमर एकेडमी के लिए मनीषा चौधरी और आस्था वर्मा ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी तोमर क्रिकेट एकेडमी को 111 रन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए 20वें ओवर की आखिरी गेंद तक खेलना पड़ा। अंतिम गेंद पर जीत के लिए एक रन चाहिए था, जिस पर बल्लेबाज ने चौका मारकर मैच अपनी टीम के नाम किया। इस प्रकार तोमर एकेडमी ने मुकाबला तीन विकेट से जीता। वंशिका सैनी ने 46 और तनु धीमान ने 39 रन बनाए। एसबीबीए एकेडमी के लिए वंशिका को दो विकेट मिले। प्लेयर ऑफ द मैच वंशिका सैनी को चुना गया। *समापन समारोह की मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी रही। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान करने के साथ ही दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र और पदक पहनाकर सम्मानित किया।* इस दौरान कोच राजीव गोयल उर्फ टप्पू, मैनेजर रणधीर कपूर, मृदुल गर्ग, नामित गुप्ता, नेत्रपाल सिंह, संजय जैन, अर्जुन सिंह, शोएब आदि मौजूद रहे। उधर, जनता रोड स्थित रोज पब्लिक स्कूल की करीब दो दर्जन छात्राओंं को उनके प्रबंधक मैच दिखाने के लिए पहुंचे।
0 टिप्पणियाँ