सहारनपुर जिला जूडो प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण के साथ हुआ समापन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- जिला जूडो प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता मे विजेता खिलाड़ियो को अन्तरराष्ट्रीय जूडो रेफरी दीपक गुप्ता ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सहारनपुर द्वारा पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सहारनपुर जिला स्तरीय जूनियर जूडो (बालक) प्रतियोगिता का आयोजन क्रीडाधिकारी अनिमेष सक्सेना के दिशा निर्देशन में किया गया। जिसमे सहारनपुर जिले के 75 बालकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ क्रीडाधिकारी अनिमेष सक्सेना के द्वारा किया गया।जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता मे -35 किग्रा0 भार वर्ग मे आरव सैनी प्रथम, आरव सरोहा द्वितीय, अल्तमश व तन्मय सिंघल ने तृतीय स्थान। -40 किग्रा0 मे शिवम ने प्रथम, रचित वर्मा ने द्वितीय, अमन साहु व चिराग उपाध्याय ने तृतीय। -45 किग्रा0 मे कृष्णा झा ने प्रथम, हम्माद रहमान ने द्वितीय, आर्यन सिंघल व राधव सैनी ने तृतीय। -50 किग्रा0 मे लविश धीमान ने प्रथम, अर्णव जैन ने द्वितीय, कृष्णा सैनी व रुद्र शर्मा ने तृतीय स्थान। -55 किग्रा0 मे कार्तिक सैनी ने प्रथम, अतिशय जैन ने द्वितीय, नमन गुप्ता व राघव सचदेवा ने तृतीय। -60 किग्रा0 मे आदित्य कौशिक प्रथम, अभय कौशिक द्वितीय, लक्ष्म बसंत व देव तृतीय। -66 किग्रा0 मे शाशवत सिंह प्रथम, अभय प्रताप सिंह द्वितीय, सक्षम खेडा व माणिक त्यागी ने तृतीय। -73 किग्रा0 मे हिमान्शु कुमार ने प्रथम, ध्रुव चौहान ने द्वितीय, सम्भव जैन व उमंग वालिया ने तृतीय। -81 किग्रा0 मे आर्यन कुमार ने प्रथम, निखिल चौधरी ने द्वितीय, आर्यन सिंह व प्रणव प्रजापति ने तृतीय। +81 किग्रा0 मे हर्षित धीमान ने प्रथम, यश नामदेव ने द्वितीय, कनिष्क कुमान व अन्शुल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कियां
प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह मे अंतर्राष्ट्रीय जूडो रेफरी एवं सहारनपुर जिला जूडो संघ के सचिव दीपक गुप्ता ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में नौशाद सैफी, कमलकांत पंवार, अमन झा, दानिश असद, सुमन कश्यप, रिदम गुप्ता, माधव गुप्ता के द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई। इस अवसर पर शिव नन्दन, डॉ0 अशोक कुमार गुप्ता, रविकान्त धीमान संयोजक क्रीडा भारती, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, देवेन्द्र सिंह, गौरव वर्मा, अमरकान्त शर्मा, अनीता देवी, हिमांशु सैनी, महेंद्र सैनी आदि उपस्थितं रहे। अन्तरराष्ट्रीय जूडो रेफरी दीपक गुप्ता के सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न की गयी।
0 टिप्पणियाँ