जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा सफल आयोजन- अमित कुमार चौधरी
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन सहारनपुर के तत्वाधान मे आयोजित होने वाली जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियो को अंतिम रुप दे दिया गया है। प्रतियोगिता मे कई टीमो के द्वारा भाग लिया जायेगा।
डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव अमित कुमार चौधरी ने जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि 01 दिसम्बर 2024 को जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जनता रोड स्थित एकमे ग्लोबल स्कूल में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों एवं क्लब की लगभग 20 टीमों के 200 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता मे मुख्य निर्णायक के रूप में वरिष्ठ खिलाड़ी रंजीव सैनी सहित बृजेश कुमार, कार्तिक, सचिन चौधरी रहेंगे। प्रतियोगिता का संचालन खेल शिक्षक अभिषेक चौधरी द्वारा किया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव अमित कुमार चौधरी ने बताया कि जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता मे विजेता टीम को पुरस्कार दिए जाएंगे।
0 टिप्पणियाँ