उत्तर प्रदेश राज्य कराटे प्रतियोगिता में चार कराटे खिलाड़ियो ने किया प्रतिभाग
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- लखनऊ मे संपन हुई उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में सहारनपुर जनपद से चार कराटे खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कोच नंदकिशोर एवं पुष्कर सिंह पुंडीर को सम्मानित किया गया। सहारनपुर पहुंचने पर कराटे खिलाड़ियो का स्वागत किया गया।
कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव नंदकिशोर ने बताया कि लखनऊ में 25 से 27 अप्रैल 2025 तक उत्तर प्रदेश राज्य कराटे प्रतियोगिता का आयोजन चौक स्टेडियम स्थित लालजी टंडन बहुउद्देशीय हाल मे किया गया। जिसमें सहारनपुर जनपद से कराटे खिलाड़ी अंजू ने कुमिते इंवेन्ट के -47 किग्रा0 व काता इवेंट में, प्रेरणा ने कैडेट वर्ग मेे कुमिते इवेंट के -42 किग्रा0 व काता इवेंट, साक्षी ने जूनियर वर्ग के कुमिते इवेंट के -48 किग्रा0 व काता इवेंट, सानिया ने कैडेट वर्ग मेे कुमिते इवेंट के -48 किग्रा0 व काता इवेंट मे प्रतिभाग किया। सचिव नंदकिशोर ने कहा कि भले ही सहारनपुर की कराटे खिलाड़ी प्रतियोगिता मे पदक नही जीत सकी परन्तु उनके द्वारा अपने खेल का अच्छा प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता मे कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव जसपाल सिंह के द्वारा कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव नंदकिशोर एवं अध्यक्ष पुष्कर सिंह पुंडीर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि अनिमेष सक्सेना, क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी लखनऊ ने कराटे कोच नंद किशोर एवं पुष्कर सिंह पुंडीर को शुभकामनाएं दी। लखनऊ से सहारनपुर पहुंचे पर कराटे खिलाड़ियों का एकेडमी परिसर में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर रीता, आदित्य, अंकुर, गणेश, कार्तिक, भावना, राधिका, एकता, योगेश, प्रताप सिंह, विनायक, रूपा, सुरेश कुमार आदि ने कराटे खिलाड़ियो के उज्जवल भविष्य की कामना की।
0 टिप्पणियाँ