महापौर ने किया 2 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ
वार्ड 20 में किया 30 लाख से निर्मित सड़क का लोकार्पण
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- महापौर डॉ अजय कुमार ने आज शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क एवं नाली निर्माण के लगभग 2 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। वार्ड 20 में करीब 30 लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुए सड़क निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया गया।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज नगर निगम निधि द्वारा सहारनपुर के वार्ड संख्या 12, वार्ड संख्या 14 ,वार्ड संख्या 17, वार्ड संख्या 41 में सड़क एवं नाली के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इन सभी कार्यों पर लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत आयेगी। इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर एवं पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ धर्म सिंह सैनी और अनेक पार्षद मौजूद रहे।महापौर ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों के जीवन को और अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और सुलभ बनाने में ये विकास कार्य अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही यह सब संभव हो पा रहा है।कार्यक्रम में पार्षद संजय सैनी , पार्षद बरखा कल्याण, पार्षद प्रतिनिधि राकेश कल्याण, पार्षद सुभाष चंद्र, पार्षद संजीव कर्णवाल, पूर्व पार्षद पिंकी गुप्ता , पार्षद मनोज प्रजापति, पार्षद अमित मित्तल , महानगर महामंत्री किशोर शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ