Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का हुआ जोरदार स्वागत

 भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का हुआ जोरदार स्वागत

रिपोर्ट अमान उल्ला खान/धर्मेंद्र अनमोल

सहारनपुर -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया का आज नगर के प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी कर्नल संजय मिड्डा के बसंत विहार स्थित आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। 

भूपेन्द्र चौधरी आज यहां एक दिवसीय भ्रमण पर सहारनपुर आये थे। उन्होंने कहा कि योगी राज में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकास को और अधिक गति देने के लिए मिलकर साथ चले। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिलकर कार्य करना होगा तभी हर हाथ को रोजगार मिलेगा। भाजपा हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस अवसर पर कर्नल संजय मिड्ढा के परिजनों ने प्रदेश अध्यक्ष का शॉल, माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी मिड्ढा परिवार के साथ आत्मीयता से मिले और अपना स्नेहिल आशीर्वाद भी प्रदान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महापौर डा.अजय सिंह, विधायक राजीव गुम्बर, देवेन्द्र निम, भाजपा नगराध्यक्ष शीतल विश्नोई, कृष्ण लाल मिड्ढा, पूर्व नगराध्यक्ष राकेश जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष चौ.मांगेराम, वरिष्ठ व्यापारी नेता शीतल टण्डन, पवन अरोड़ा, ललित पोपली, दलजीत सिंह कोचर, पुष्पेन्द्र सिंह, संदीप मिडढा, सिलेश सक्सेना ,आदित्य मिडढा, एकता मिड्ढा, रीटा सिंह, अंजलि मिडढा, मीता मिड्ढा, नूतन शर्मा, सुपनीत सिंह, संजय ढींगरा, विशाल अरोडा, खैराती लाल अरोडा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर के एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश राज्य किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते चार पदक