Ticker

6/recent/ticker-posts

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में महानगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में महानगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

रिपोर्ट रमन गुप्ता

सहारनपुर-भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में महानगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान परशुराम के जयघोष करते युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। मार्ग में कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। बाद में जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर अनुसरण करने का आहवान किया।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को जिलेभर से ब्राहमण समाज के युवा हाथों में झंडे लिए दिल्ली रोड में एकत्र हुए। यहां से परशुराम सामाजिक संस्था के अध्यक्ष विनोद शर्मा के नेतृत्व में शुरु हुई शोभायात्रा में सबसे आगे बाइक पर सवार युवा रहे। शोभायात्रा कोर्ट रोड, घंटाघर होते हुए   हाल में पहुंची। जहां परशुराम जयंती समारोह के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी परिक्षेत्र में स्थित श्री शंकराचार्य आश्रम के प्रभारी भैरव तंत्राचार्य स्वामी सहजानंद जी महाराज ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णुजी के छठे अवतार के रूप में हुए और उन्होंने पृथ्वी से आताताईयों का वध किया। आज भी युग में भगवान परशुरामजी जैसे अवतार की आवश्यकता है। 
कार्यक्रम के संयोजक विनोद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम की पूजा घर-घर में होनी चाहिए और भगवान राम की तरह भगवान परशुराम भी पूजनीय हैं। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा कि भगवान परशुराम का एक-एक चरित्र अनुकरणीय है। उत्तराखंड से विधायक उमेश शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, अरविन्द शर्मा, राहुल लखनपाल शर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। हरियाणा के प्रसिद्ध गायक मासूम शर्मा ने अपनी प्रस्तुति  दी तो युवा भी झूम उठे। इस मौके पर अभिषेक पंडित,अशोक शर्मा, राहुल शर्मा, मयंक शर्मा, शिवम शर्मा, दिव्यांश पंडित, नितिन शर्मा, मोनू पंडित, सुनील शर्मा, विजय शर्मा, विक्रांत पंडित  आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन राहुल शर्मा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से किया गया करियर मेले का आयोजन