देवबंद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने 52 यूनिट ब्लड किया डोनेट
पूर्व विधायक माविया अली के नेतृत्व में पहुंचे थे सपा कार्यकर्ता
सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद-सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 52 में जन्म दिवस पर कार्यकर्ताओं ने 52 यूनिट ब्लड डोनेट करते हुए 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
मंगलवार को देवबंद हॉस्पिटल के ब्लड कैंप में पूर्व विधायक माविया अली के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के 52 वें जन्म दिवस पर 52 यूनिट ब्लड डोनेट किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए 2027 में उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का भी संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि सपा प्रमुख पीडीए के जननायक है। दलित, पिछड़ी और गरीब अगड़ी जाति का भविष्य सपा में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार जनता विरोधी है। व्यापक स्तर पर फैला भ्रष्टाचार पार्टी की पहचान बन चुका है। पूर्व राज्य मंत्री मांगेराम कश्यप ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार में पिछड़े समाज का शोषण हो रहा है। जातियों के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम हो रहा है। सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष फरहाद गाड़ा और रिषभ त्यागी ने कहा सपा प्रमुख अखिलेश यादव जनता के नायक हैं आज प्रदेश का युवा और प्रत्येक नागरिक अखिलेश यादव की ओर देख रहा है। सपा नेता हैदर अली नगर अध्यक्ष रमजानी ने कुरैशी ने कहा पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के जन्म दिवस पर देवबंद में कार्यकर्ताओं ने 52 यूनिट ब्लड डोनेट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है साथ ही 2027 के चुनाव में उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का भी संकल्प लिया है। इस दौरान अमित चौधरी, तौफीक उर्फ जग्गी, राहत खान, शाहनवाज मलिक, जसवीर वाल्मीकि, पंकज चौधरी, शादाब आदि रहे।
0 टिप्पणियाँ