Ticker

6/recent/ticker-posts

मजलिस में हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम की शहादत पर डाली रोशनी

मजलिस में हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम की शहादत पर डाली रोशनी 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर - मोहर्रम की 8 तारीख में नगर के विभिन्न इमाम बारगाहो मे आयोजित मजालिस मे मुस्लिम धार्मिक विद्वानो ने हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम की शहादत पर रोशनी डाली गयी। मजालिस मे सब से पहले मरसिए खानी की गयी मरसिया पढने वालो मे आसिफ अल्वी, सलीस हैदर काजमी, हमज़ा जैदी सलीम आब्दी, खुवाजा रईस अब्बास आदि रहे।

पहली मजलिस इमामबाड़ा सामानियान मौहल्ला कायस्थान सहारनपुर में हुई जिसको हुज्जत-उल इस्लाम आली जनाब मौलाना डाक्टर सैय्यद फतेह मुहम्मद ज़ैदी साहब ने खिताब फरमाया।दूसरी मजलिस बडा इमामबाड़ा जाफर नवाज़ में हुई जिसको हुज्जत-उल इस्लाम आली जनाब मौलाना मिर्ज़ा जावेद साहब ने खिताब फरमाया। तीसरी मजलिस छोटा इमामबाड़ा अन्सारियान में हुई जिसको हुज्जत-उल इस्लाम आली जनाब मौलाना सैय्यद मीसम नकवी साहब ने खिताब फरमाया।चौथी मजलिस पुराना कलसिया रोड़, सादात कालोनी स्थित मरकज़ इमाम जाफर ए सादिक अलैहिस्सलाम में हुज्जत-उल इस्लाम आली जनाब मौलाना वासिफ काज़मी ने खिताब फरमाया।       पांचवी मजलिस शिया जामा मस्जिद में हुई जिसको हुज्जत-उल इस्लाम आली जनाब मौलाना डाक्टर सैय्यद फतेह मुहम्मद ज़ैदी साहब ने खिताब फरमाया।मजालिस मे ब्यान किया गया कि जब कर्बला के मैदान में हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के लश्कर में छोटे छोटे बच्चे पानी न होने की वजह से प्यास से तड़पने लगे तब हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के भाई हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम पानी लेने नहरे फरात पर गये ।, वहां मौजूद यजीद के लश्कर ने हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम को चारो तरफ घेर लिया हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम ने बड़ी बहादुरी के साथ यज़ीदी लश्कर से लडते लडते शहीद हो गये।  मजालिस के आखिर मे नौहा खानी की गयी जिसमे अन्जुमने अकबरिया व अन्जुमने इमामिया व अन्जुमने सोगवारे अकबरिया ने नौहा खानी व सीनाज़नी की। हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम की याद में घरो में नियाज़ो का आयोजन हुआ और घरो से सक्काई के अलम निकालकर इमाम बारगाहो में ले जाए गये। सक्काई करने वालो में अली ज़ेब काज़मी, मिर्ज़ा मेहरबान, अली, अली ताजवर, आरीब काज़मी, हसन काज़मी, अब्बास मैहदी, रज़ा मैहदी, मौ. गाज़ी, मौ. ताहा, खुमैनी, अली जव्वाद, अली हैदर, वासिल, तुराब, कैफ, अफज़ल अली, आदि मौजूद रहे

     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एनसीसी संयुक्त वार्षिक शिविर कैम्प का ग्रुप कमाण्डर ने किया निरीक्षण