Ticker

6/recent/ticker-posts

अरविन्द शेरवालिया को चीफ रेफरी व सोनू सैनी को रेफरी नामित किये जाने पर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के पदाधिकारियो ने दी शुभकामनाएं

अरविन्द शेरवालिया को चीफ रेफरी व सोनू सैनी को रेफरी नामित किये जाने पर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के पदाधिकारियो ने दी शुभकामनाएं

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- सीनियर एंड मास्टर्स नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव अरविन्द शेरवालिया को चीफ रेफरी व किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तातमी हेड सोनू सैनी को रेफरी नामित किये जाने पर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के पदाधिकारियो ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। 

किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव मनोज प्रजापति ने बताया कि वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वाधान मे सीनियर एंड मास्टर्स नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 20 जुलाई 2025 को रायपुर (छत्तीसगढ़) मे किया जा रहा है। प्रतियोगिता के कुशल संचालन हेतु वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फैडरेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल के द्वारा तातमी रेफरियों के सूची मे किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव अरविन्द शेरवालिया को चीफ रेफरी व किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तातमी हेड सोनू सैनी को रेफरी नामित किया गया है। आपको बता दे कि किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव अरविन्द शेरवालिया व तातमी हेड सोनू सैनी इससे पहले भी कई किकबॉक्सिंग प्रतियोगिताओ मे रेफरी नामित होकर अपनी खेल उपलब्धियों मे इजाफा कर चुके है और दोनो ही किकबॉक्सिंग खेल में अंतरराष्ट्रीय रेफरी वाको (आईएफ) की उपलब्धि भी अपने नाम कर किकबॉक्सिंग खेल को बढ़ावा देने मे अपनी अहम भूमिका निभा रहे है।  सीनियर एंड मास्टर्स नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव अरविन्द शेरवालिया को चीफ रेफरी व सोनू सैनी को रेफरी नामित किये जाने पर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार, सचिव मनोज प्रजापति, कोषाध्यक्ष लखन कुमार, रमा आर्य, आकाश सैनी आदि ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भाजपा सरकार में किसान, नौजवान सभी लोग परेशान-देहात विधायक आशु मलिक