Ticker

6/recent/ticker-posts

अरविंद पालीवाल ने भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस में की घर वापसी

अरविंद पालीवाल ने भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस में की घर वापसी

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर-सहारनपुर जनपद में पूर्व में कांग्रेस के अनुसूचित जाति मोर्चे के जिलाध्यक्ष रहे दलित युवा नेता अरविंद पालीवाल ने भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहकर आज कांग्रेस में घर वापसी की है। 

अरविंद पालीवाल ने नई दिल्ली स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया से दिल्ली में मुलाकात की जहां पर सांसद द्वारा उनके गले में पंचशील का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करते हुए स्वागत किया गया।अरविंद पालीवाल को कांग्रेस परिवार में शामिल करते हुए सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि अरविंद ने पहले कांग्रेस में रहते हुए जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष के रूप में संगठन की सेवा की और आज फिर वह कांग्रेस की नीतियों व कार्यक्रमों में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं यह उनकी घर वापसी है। श्री पुनिया ने अरविंद पालीवाल का स्वागत करते हुए कहा कि अरविंद पालीवाल एक कर्मठ और ईमानदार नेता है और संगठन को ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं की जरूरत है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि अरविंद पालीवाल भविष्य में संगठन को और अधिक मजबूत करने हेतु पहले से भी अधिक ऊर्जा के साथ कांग्रेस में कार्य करेंगे। पार्टी में शामिल होते हुए उनके साथ एडवोकेट सुमित बौद्ध ने भी पार्टी में अपनी आस्था जताई है। सहारनपुर सांसद काज़ी इमरान मसूद ने पालीवाल को पूर्व की भांति संगठन सशक्तिकरण हेतु कर्मठता से कार्य करने की आशा करते हुए शुभकामनाएं देते हुए उनके कांग्रेस में पुन: शामिल होने के फैसले का स्वागत किया ।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी व जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने भी पालीवाल के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज दलित समाज एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में खड़ा है और इस तरह के परिवर्तनों से ही 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय का मार्ग प्रशस्त होगा। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि शीघ्र ही एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस कार्यालय में अरविंद पालीवाल का साथियों सहित अभिनंदन किया जाएगा। कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम, पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, प्रवीण चौधरी, राहत खलील, सत्यम सैनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव श्रीमती सपना बिरला, महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, अमरदीप जैन, सौरव भारद्वाज, इकराम खान, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी व महानगर सेवादल अध्यक्ष अनुज शर्मा आदि ने भी अरविंद पालीवाल के फैसले का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 जिला कारागार में मनाया गया रक्षा बंधन का त्यौहार,