Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी ने कंप्यूटर जैसी आधुनिक तकनीक लाकर देश को प्रगति की राह दिखाई थी-श्रीमती श्वेता सैनी

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी ने कंप्यूटर जैसी आधुनिक तकनीक लाकर देश को प्रगति की राह दिखाई थी-श्रीमती श्वेता सैनी

रिपोर्ट अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी ने कंप्यूटर जैसी आधुनिक तकनीक लाकर देश को प्रगति की राह दिखाई थी।

कॉंग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा व उत्तर प्रदेश पश्चिम जोन की प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी के निर्देश पर कॉंग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व पीसीसी सदस्या श्रीमती श्वेता सैनी ने आज़मपुर, चर्रोह व रामपुर मनिहारान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव की 81 वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान श्वेता सैनी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी नई और आधुनिक सोच के साथ भारत को विकसित बनाने की मार्ग पर अग्रसर थे।उन्होंने देश में कम्प्यूटर लाकर प्रगति के रास्ते खोल दिए थे।राजीव गांधी पूरे देश की उन्नति का सपना देखा करते थे।हर देशवासी खुशहाल हो और भारत वैश्विक शक्ति बने यह सोच थी उनकी।उन्होंने अनेक योजनाएं बनाई जिनका लाभ देश को आज तक मिल रहा है। श्वेता सैनी ने कहा कि राजीव गांधी का देशप्रेम अद्भुत था।जब जब भी देश के लिए प्राण न्योछावर करने वालों का ज़िक्र किया जाएगा तब तब स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी का नाम बड़े सम्मान से लिया जाएगा।श्वेता सैनी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी के आदर्शों को अपनाते हुए देश और देशवासियों की सेवा करनी चाहिए।इस दौरान नारी स्वास्थ्य संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को प्रिदर्शिनी उड़ान (सेनेटरी नेपकिन) भी वितरित की गई।कार्यक्रम में राखी, निशात,पूजा,नेहा,प्रीति,इरम आदि महिलाएं मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अरबईन-ए-इमाम हुसैन के मौके पर मजलिसों व मातमी जलूस का सिलसिला जारी